देश

AAP पार्षद ने मांगी 'रिश्वत' तो महिलाओं ने चप्पल से कर दी पिटाई, जान बचाने के लिए थाने में घुसना पड़ा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2024, 11:01 PM IST

AAP Councilor Jugal Mehra: घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर की है। जहां महिलाओं के एक समूह ने आम आदमी पार्टी के एक पार्षद जुगल मेहरा की जमकर पिटाई कर दी।

Image

आप पार्षद जुगल मेहरा की महिलाओं ने की पिटाई (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

AAP Councilor Jugal Mehra: मध्य प्रदेश में आप आदमी पार्टी के पार्षद जुगल मेहरा पर रिश्वत की मांग करने का आरोप लगा है। रिश्वत मांगने पर महिलाओं ने आप के पार्षद जुगल मेहरा को सरेआम चप्पलों से पीट दिया। हाल ये हुआ कि जुगल मेहरा को थाने में जाकर अपनी जान बचानी पड़ गई।

श्योपुर में आप पार्षद की पिटाई

घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर की है। जहां महिलाओं के एक समूह ने आम आदमी पार्टी के एक पार्षद जुगल मेहरा की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने पार्षद पर भ्रष्ट होने और प्रधानमंत्री आवास के लिए 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के नीचे पार्षद को घेर लिया। बाजार में महिलाओं ने पार्षद को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें जान बचाने के लिए थाने भागना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल

सोशल मीडिया पर आप पार्षद की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार शाम नगर पालिका में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में वार्ड 14 के पार्षद जुगल मेहरा भी शामिल हुए थे। यहीं महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में जुगल मेहरा की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ