बॉक्स ऑफिस

Jana Nayagan box office: 300 करोड़ी होने से इंच भर दूर है Vijay की फिल्म, देखें आंकड़े

Jana Nayagan box office Day 11: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' अब दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए आगे बढ़ रही है। यहां देखिए 11 दिनों की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

जानिए 'जना नायगन' की टोटल कमाई कितनी हुई है (Pic Credit: Instagram)

Jana Nayagan box office Day 11: अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) ने सिनेमाघरों में अपने सफल 11 दिन पूरे कर लिए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'जना नायगन' तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक साबित हो रही है। दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने एक बाद इसने रविवार को भी दम दिखाया। इस मूवी को अभी भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कावेरी पानी विवाद के विरोध के कारण मंड्या और बेंगलुरु में शो रद्द कर दिए गए, जिससे निर्माताओं को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अब यह फिल्म दुनिया भर में 300 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock UPP 2: फिनाले से पहले एविक्ट हुईं Shivangi Joshi, श्रेया कालरा ने दिखाया बाहर का रास्ता)

300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'जना नायगन'

थलापति की फिल्म 'जना नायगन' बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को जारी रखे हुए है। दूसरे रविवार को इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है। Sacnilk के मुताबिक 11वें दिन भारत में फिल्म ने नेट 10.70 करोड़ कमाए हैं। 10वें दिन इसने 7.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब तक भारत में कुल नेट कमाई 175.60 करोड़ हो गई है। वहीं दूसरी ओर ग्रॉस कमाई 204.92 करोड़ पहुंच गई है। विदेश में रविवार को 3 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने दुनिया भर में 11 दिनों के अंदर 295.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से यह फिल्म बस एक कदम दूर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day India Box Office: 300 करोड़ी बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

एच विनोद के निर्देशन में बनी थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' को दर्शकों की ओर से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे। यह मूवी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राजनीति में कदम रखने के बाद थलापति विजय को फिल्में करते हुए नहीं देखा जाएगा। इस मूवी में बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े को थलापति विजय के अपोजिट कास्ट किया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article