देश

केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, नहीं मिलेगी तुरंत राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनावई से किया इनकार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2024, 08:26 PM IST

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर तत्काल सुनवाई करे। जिसपर हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया।

Image

केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं करेगा हाईकोर्ट

Photo : PTI

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए शनिवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

केजरीवाल की मांग हाईकोर्ट में खारिज

केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर तत्काल सुनवाई करे। जिसपर हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। केजरीवाल ने शनिवार शाम या रविवार तक मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

अब होगी मामले की सुनवाई

होली की छुट्टी के बाद 27 मार्च यानि कि बुधवार को अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद अब मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। केजरीवाल ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में दलील दी कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article