ताजा खबर, 8 सितंबर 2023 : G-20 से पहले दुनिया के दो दिग्गजों की मुलाकात, छह सूबों की सात सीटों पर उप-चुनावः 'INDIA' पहली परीक्षा में पास
विश्वोत्सव से कम नहीं G-20 समिट, बाइडन से मिले मोदी
विश्वोत्सव" यानी कि जी-20 सम्मेलन के लिए शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को सभी विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं। शाम को इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद उनकी सात लोक कल्याण मार्ग पर पीएम से मुलाकात और बात हुई, पढ़ें पूरी खबरछह सूबों की सात सीटों पर उप-चुनावः 'INDIA' पहली परीक्षा में पास
देश के छह सूबों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को आए। विपक्षी दलों को इनमें चार सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा किया, पढ़ें पूरी खबरपत्रकारों के हितों के प्रति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताई प्रतिबद्धता
पत्रकार और मीडिया लोकतंत्र का आधार स्तंभ हैं। वे जनता की आवाज को सबके सामने लाते हैं। मध्य प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पबद्ध है। पत्रकारों के कल्याण के लिए पत्रकार बीमा सहित कई योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, पढें पूरी खबरG-20 से पहले दुनिया के दो दिग्गजों की मुलाकातः गर्मजोशी से मोदी ने मिलाया बाइडन से हाथ
जी-20 सम्मेलन से पहले शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) रात दुनिया के दो सियासी दिग्गजों की भेंट हुई। देश की राजधानी दिल्ली में सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर अमेरिका को राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे, पढें पूरी खबरG20 Summit: जी-20 के मेहमानों को मिलेंगे 1000 रुपये
जी-20 में आए मेहमानों को 1000 रुपये मिलेंगे, बताया जा रहा है कि इन पैसों को वो UPI के माध्यम से खर्च कर मनचाहा सामान खरीद पायेंगे, पढें पूरी खबरG-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति joe Biden पहुंचे दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी20 (G20 Summit) में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिका के समयानुसार गुरुवार (07 सितंबर) को नई दिल्ली पहुंच गए हैं, पढें पूरी खबरGhosi By-Polls Results: कौन हैं अखिलेश यादव के सिपाही सुधाकर सिंह
उत्तर प्रदेश (यूपी) में घोसी विधानसभा उप-चुनाव में शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हुई, पढ़ें पूरी खबरPM मोदी और शेख हसीना के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
ऋषि सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व है
हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर यूके के पीएम ऋषि सुनक ने एएनआई से कहा, "मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और मेरा पालन-पोषण इसी तरह हुआ है। मैं ऐसा ही हूं। उम्मीद है कि मैं इस दौरान किसी मंदिर का दौरा कर सकूंगा। मैं अगले कुछ दिनों के लिए यहां हूं। अभी मैंने रक्षा बंधन मनाया था और मेरे पास जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था। लेकिन उम्मीद है, अगर हम इस बार किसी मंदिर में जाऊं तो मैं इसकी भरपाई कर सकता हूं।राहुल गांधी ने मोदी सरकार को मणिपुर के मुद्दे पर घेरा
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार को मणिपुर के मुद्दे पर घेरते हैं। नफरत का बाजार लगाने का आरोप लगाते हैं। इस बीच उन्होंने इन पांच सवालों का जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबरजेडीएस-बीजेपी के गठबंधन पर क्या बोले येदियुरप्पा?
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन कर लिया है। दोनों पार्टियों के बीच कर्नाटक में लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सहमति बनेगी। येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मुझे खुशी है कि देवेगौड़ा जी हमारे प्रधानमंत्री से मिले और उन्होंने पहले ही लगभग 4 सीटें तय कर ली हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं।' इस बीच, कांग्रेस एमएलसी जगदीश शेट्टार ने बीजेपी और जेडीएस के बीच गठबंधन की घोषणा पर चुटकी लेते हुए कहा कि दो असहाय पार्टियों ने गठबंधन बनाया है।G20 Summit: 15 से अधिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM Modi
G20 Summit: दिल्ली में कल से शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं तो कई नेताओं के जल्द ही दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट से इतर 15 से अधिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबरकर्नाटक में BJP-JDS के बीच डील लगभग पक्की
BJP-JDS Alliance: कर्नाटक के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। राज्य में बीजेपी और जेडीएस के बीच आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गठबंधन लगभग तय हो गया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के ऐलान से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेकुलर) (जेडीएस) के बीच गठबंधन अब निश्चित है। येदियुरप्पा ने कहा कि बीजेपी और जेडीएस गठबंधन अंतिम दौर में है। कर्नाटक की राजनीति और 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए येदियुरप्पा की ये घोषणा के गहरे सियासी मायने हैं। इसे नए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए एक झटका माना जा सकता है जो हर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ नए पार्टियों को जोड़ने की मुहिम में लगा हुआ है। पढ़ें पूरी खबरकनाडा में फिर से हिंदू मंदिर में तोड़फोड़
Canada Hindu Temple vandalised: कनाडा से एक बार फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है और मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे गए हैं । पढ़ें पूरी खबरचीन को बड़ी पटखनी देने की तैयारी में भारत
यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और भारत जल्द ही एक ऐसी परियोजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे चीन की हालत खराब हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट न केवल खाड़ी और अरब देशों को रेलवे नेटवर्क के माध्यम से जोड़ेगा बल्कि शिपिंग लेन के माध्यम से भारत तक भी फैला होगा। यह चीन के वन बेल्ट वन रोड पहल का जवाब होगा, जो अब फेल होने की कगार पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबरपवई एयर होस्टेस की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी
Air Hostess Death powai: मुंबई के पवई इलाके में एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली है। घटना आज यानि कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब आरोपी विक्रम अटवाल ने अपनी पैंट से पुलिस लॉकअप में फांसी लगा ली। पढ़ें पूरी खबरकनाडा में फिर से हिंदू मंदिर में तोड़फोड़
Canada Hindu Temple vandalised: कनाडा से एक बार फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है और मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे गए हैं। पढ़ें पूरी खबरउत्तराखंड उपचुनाव : बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना प्रारंभ
उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बताया कि मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है। वहां 14 मेजें लगाई गई हैं और 130 मतदानकर्मी वोटों की गिनती कर रहे हैं।केरल की पुथुपल्ली सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू
केरल में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हुई, जिसमें सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया था। चुनाव को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस का लक्ष्य अपने पारंपरिक गढ़ को बरकरार रखना है, जबकि सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) इसे हासिल करके नयी पैठ बनाना चाहती है।त्रिपुरा उपचुनाव : मतगणना शुरू, माकपा ने धांधली का आरोप लगाते हुए बहिष्कार किया
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि जिले की धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोनमुरा गर्ल्स स्कूल में हो रही है।LPG के दाम कम होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी!
Petrol Diesel Rates to Be Slashed: अभी हाल ही में सरकार की तरफ से एलपीजी (LPG price) की कीमतों में कटौती कर बड़ी राहत पहुंचाई गई है। अब इसके बाद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में कटौती की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की तरफ से दिवाली के आस-पास पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जा सकती है। इस साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे। ऐसे में सरकार से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबरबेंगलुरु से चेन्नई सिर्फ 2.5 घंटे में
Bangalore-Chennai Expressway: बेंगलुरु से चेन्नई आज की तारीख में दोनों शहरों के बीच सड़क मार्ग के जरिए तय की जाने वाली दूरी को पूरा करने में कम से कम छह घंटे लगते हैं। लेकिन जब बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे चालू हो जाएगा, तो इस दूरी को ढाई घंटे में आसानी से कवर किया जा सकेगा। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे को साउथ इंडिया के लिए गेम चेंजर प्लान बताया जा रहा है। दावा है कि इससे दक्षिण भारत में विकास की तस्वीर बदल जाएगी और सीधे तौर पर तीन बड़े राज्य, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश को बड़ा फायदा होगा। पढ़ें पूरी खबरUttarakhand Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर कौन मारेगा बाजी
Uttarakhand Bageshwar By-Election Chunav Result 2023 (बागेश्वर उपचुनाव के नतीजे, बागेश्वर उपचुनाव परिणाम 2023) LIVE Updates: उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में करीब 55.42 प्रतिशत मतदान हुआ। बागेश्वर के जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में करीब 55.42 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा विधायक चंदन राम दास के इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एक बार फिर प्रदेश में चिर परिचित प्रतिद्वंदी सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच ही देखा जा रहा है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्सG20 Summit 2023 LIVE Updates: जो बाइडन आज पहुंचेंगे भारत
G20 Summit 2023 Delhi LIVE News in Hindi:जी-20 समिट के लिए आज सभी विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी आज ही भारत पहुंचेंगे। वह 9 व 10 को जी-20 के आधिकारिक सत्र में भाग लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है। वहीं, समिट को लेकर दिल्ली को अभेद किले में बदल दिया गया है। दिल्ली पुलिस अपने नियंत्रण कक्ष से पांच हजार सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के जरिये जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शहर और इसकी सड़कों पर कड़ी नजर रखेगी। वहीं जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए काउंटर-ड्रोन सिस्टम में महत्वपूर्ण दूरी से ड्रोन का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने की क्षमता है और इसे हाल के दिनों में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं को कवर करने के लिए तैनात किया गया है। पढ़ें पल पल के अपडेट्सJharkhand Dumri By-Election Result 2023 LIVE Updates: डुमरी सीट पर कौन मारेगा बाजी
Jharkhand Dumri By Election Chunav Result 2023 (डुमरी उपचुनाव के नतीजे, डुमरी उपचुनाव परिणाम 2023) LIVE Updates: डुमरी उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी यशोदा देवी से है। यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है। अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद उपचुनाव आवश्यक हो गया था। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दावा किया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन डुमरी से अपनी जीत की शुरुआत करेगा। वहीं, राजग ने विश्वास जताया कि वह झामुमो से इस सीट को छीनने में सफल होगा। पढ़ें पल-पल के अपडेट्सUttar Pradesh Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर वोटों की गिनती शुरू
UP Ghosi By-Election Result 2023 (घोसी उपचुनाव के नतीजे, घोसी उपचुनाव परिणाम 2023) LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता दारा सिंह चौहान के गत जुलाई में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे देने और भाजपा में शामिल होने के बाद इस विधानसभा सीट पर बीते पांच सितंबर को उपचुनाव कराया गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार रहे दारा सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विजय राजभर को 22,536 मतों के अंतर से पराजित किया था। इसके पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया था कि शाम पांच बजे तक औसत 49.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। आयोग के अनुसार, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पढ़ें पल पल के अपडेट्सधूपगुड़ी सीट उपचुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट
West Bengal Dhupguri By-Election Result 2023, WB Dhupguri Chunav Bypoll Results 2023 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को शाम पांच बजे तक करीब 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस साल की शुरुआत में धूपगुड़ी से भाजपा विधायक बिशु पद रे के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुछ साल पहले कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की विधवा तापसी रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्टी पार्टी (माकपा) के ईश्वर चंद्र रॉय कांग्रेस-वामदल गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पेशे से शिक्षक निर्मल चंद्र रॉय को टिकट दिया है। पल-पल के लाइव अपडेट्सदिल्ली में बारिश तो पंजाब में गर्मी रहेगी बरकरार
Aaj Ka Mausam: देश में शुक्रवार को कुछ राज्यों में जहां बारिश होगी, वहीं कुछ राज्यों को अभी भी गर्मी का सामना करना होगा। जी20 सम्मेलन के बीच आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा और पंजाब में अभी बारिश के लिए और इंतजार करना होगा। वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबरG20 Summit: दिल्ली में कहां और क्या पाबंदी?
G20 Summit in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 व 10 सितंबर यानी कल और परसों जी-20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं, इसके अलावा अन्य सभी मेहमान भी आज दिल्ली पहुंच जाएंगे। ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए कई सड़कों को भी बंद किया गया है और कई प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद सदस्यों के साथ बातचीत की
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे की शुरुआत करते हुए बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में उनकी बैठक में जिन विषयों पर चर्चा की गई, उनमें मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति का मुद्दा भी शामिल है। इससे पहले जुलाई में यूरोपीय संघ ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसका शीर्षक “इंडिया, द सिच्युएशन इन मणिपुर” था। ब्रसेल्स में हुई चर्चा संसद के आधिकारिक दैनिक एजेंडे में शामिल नहीं थी। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि चर्चा सफल रही।जौनपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित खतुवापार गांव के पास बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल सवार हमलवारों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंची
भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुये अमेरिकी ओपन के पुरूष युगल के फाइनल में प्रवेश किया।जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दो आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद सुरक्षा बलों ने वहां से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उपचुनाव की मतगणना आज
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतो की गिनती होगी।केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित ‘इंडिया’ गठबंधन का यह पहली चुनावी परीक्षा मानी जा रही है। विपक्षी गठबंधन उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर संयुक्त रूप से मुकाबला कर रहा है जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में गठबंधन के घटक ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।मोदी-बाइडन द्विपक्षीय वार्ता
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार की शाम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है। दोनों नेताओं के स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, उच्च-प्रौद्योगिकी, रक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है। इसके साथ ही वे इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं कि दोनों देश विश्व की कुछ गंभीर चुनौतियों से निपटने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के शुक्रवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करने की संभावना है।'Gen Z से डरी केंद्र सरकार', CJP नेता का आरोप, बोले- देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल
संसद से राष्ट्रपति भवन की ओर विपक्षी दलों का मार्च, राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार नहीं, सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
© 2026 Times Horizon Private Limited
