
Jharkhand Dumri By-Election Result 2023: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने आजसू की यशोदा देवी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
Jharkhand Dumri By Election Chunav Result 2023 (डुमरी उपचुनाव के नतीजे, डुमरी उपचुनाव परिणाम 2023):झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन की जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी ने एनडीए के यशोदा देवी को करारी शिकस्त दी है, बेबी देवी 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीती हैं, गौर हो कि डुमरी सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 64.84 प्रतिशत मतदान हुआ था, ध्यान रहे कि पिछले कई सालों से यहां झामुमो जीत दर्ज करती आ रही है। इस सीट पर गत पांच सितंबर को वोट डाले गए। उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी यशोदा देवी से था, यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई थी। अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।