LIVE

Uttar Pradesh Ghosi By-Election Result 2023: सपा ने मारी बाजी, यादव बोले- नतीजे 2024 की ओर इशारा करते; BJP ने कहा- विश्लेषण करेंगे

UP Ghosi By-Election Result 2023 LIVE Updates

Uttar Pradesh Ghosi By-Election Result 2023: सपा ने मारी बाजी, यादव बोले- नतीजे 2024 की ओर इशारा करते; BJP ने कहा- विश्लेषण करेंगे

UP Ghosi By-Election Chunav Result 2023 (घोसी उपचुनाव के नतीजे, घोसी उपचुनाव परिणाम 2023): उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट (354) पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है। शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को इस सीट पर हुए बाई-पोल के परिणाम आए, जिसमें सपा के सुधाकर सिंह विजयी रहे, जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंडिडेट दारा सिंह चौहान रहे। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के हिसाब से सिंह ने चौहान को 42759 वोटों के अंतर से हराया।

SEPT 08, 2023 20:21 IST

घोसी की जीत से साबित हुआ कि जनता ने ‘इंडिया' को स्वीकार किया: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की जीत ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की भी जीत है तथा यह साबित हो गया है कि जनता इस विपक्षी गठबंधन को स्वीकार कर लिया है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता तिवारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘घोसी में सपा प्रत्याशी को मिली भारी जीत केवल सपा की जीत नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत है।’’ उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत ने सिद्ध कर दिया कि केवल गठबंधन पार्टियों और उनके नेताओं ने ही नहीं, जनता ने भी ‘इंडिया’ को स्वीकार कर लिया है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।
SEPT 08, 2023 19:21 IST

Ghosi के नतीजे ने BJP के लिए बजा दी खतरे की बड़ी घंटी!

घोसी विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए खतरे की बड़ी घंटी बजा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश (यूपी) की इस सीट के बाई-पोल में समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हुई है। ऐसा होने...पढ़ें, पूरी खबर।
SEPT 08, 2023 19:09 IST

सुधाकर सिंह से कितना पीछे रहे बाकी कैंडिडेट्स? देखिए

सुधाकर सिंह से कितना पीछे रहे बाकी कैंडिडेट्स? देखिए
SEPT 08, 2023 19:07 IST

घोसी में जीत गई सपा

घोसी में जीत गई सपा
SEPT 08, 2023 18:40 IST

घोसी उपचुनाव परिणाम पर क्या बोली बीजेपी?

SEPT 08, 2023 18:30 IST

घोसी में जीत पर क्या बोले रामगोपाल यादव?

SEPT 08, 2023 18:19 IST

कौन हैं अखिलेश यादव के सिपाही सुधाकर सिंह जो बनकर उभरे घोसी के नए किंग? जानिए

उत्तर प्रदेश (यूपी) में घोसी विधानसभा उप-चुनाव में शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हुई। सूबे के पूर्व सीएम और पार्टी चीफ अखिलेश यादव के सिपाही सुधाकर सिंह इस बाई-पोल में अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर भारी पड़े। सिंह सपा के...पढ़ें, पूरी खबर।
SEPT 08, 2023 18:05 IST

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- क्या विपक्ष अब EVM, सरकारी मशीनरी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाएगा?

SEPT 08, 2023 17:51 IST

घोसी में कैसे हार की कगार पर पहुंच गई बीजेपी?

उत्तर प्रदेश (यूपी) में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) जब ठीक-ठाक बढ़त लेकर आगे निकल गई तो उसके कार्यकर्ताओं का...पढ़ें, पूरी खबर।
SEPT 08, 2023 16:31 IST

घोसी उपचुनाव परिणामः जीत से पहले ही लखनऊ में फूटे पटाखे, मना जश्न

SEPT 08, 2023 16:23 IST

घोसी उप-चुनाव में 23 राउंड की मतगणना में कौन आगे?

घोसी उप-चुनाव में 23 राउंड की मतगणना में कौन आगे?
SEPT 08, 2023 16:08 IST

और सीटों पर क्या रहे उप-चुनाव के नतीजे? देखें

और सीटों पर क्या रहे उप-चुनाव के नतीजे? देखें
SEPT 08, 2023 15:53 IST

BJP पर नहीं पड़ेगा उपचुनाव के नतीजों का असर, जानिए क्यों

उपचुनाव के नतीजे का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से एक संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
SEPT 08, 2023 15:52 IST

घोसी उप-चुनाव में किसे किसका समर्थन?

इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों...अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिला है। दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का समर्थन मिला है।
SEPT 08, 2023 15:17 IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी में 18वें राउंड की मतगणना पूरी

घोसी में 18वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सुधाकर सिंह 24599 वोट से आगे निकल गए हैं। सपा को 71136 और भाजपा को 46537 वोट मिले हैं। 1001 वोटों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर है। इस बीच, सुधाकर सिंह की जीत पक्‍की देख सपा समेत अन्‍य विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है।
SEPT 08, 2023 15:00 IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा सरकार पर असर नहीं डालेगा यह नतीजा

उपचुनाव के नतीजे का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भविष्य का संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
SEPT 08, 2023 14:41 IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा में फिर शामिल हुए हैं दारा सिंह चौहान

जुलाई में सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। सपा से इस्तीफा देकर चौहान पुन: भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतार दिया।साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।
SEPT 08, 2023 14:28 IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 5वें स्थान पर गए पीस पार्टी के सनाउल्लाह

घोसी सीट पर 16 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह को अब तक 63050 वोट मिल चुके हैं और वह 22132 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान हैं। चौहान को अब तक 40918 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय विनय कुमार हैं। कुमार को 748 वोट मिले हैं। पीस पार्टी के सनाउल्लाह खिसक कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं। सनाउल्लाह को 698 वोट मिले हैं। जबकि जन अधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 648 वोट मिले हैं।
SEPT 08, 2023 14:10 IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर 16 राउंड की वोटों की गिनती पूरी

घोसी सीट पर 16 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22132 वोटों से आगे चल रहे हैं। सिंह को अब तक 63050 वोट मिल चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान हैं। चौहान को अब तक 40918 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुमार हैं।
SEPT 08, 2023 13:52 IST

घोसी सीट का ताजा अपडेट

14 राउंड की काउंटिंग के बाद सपा के सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दारा सिंह चौहान से 19028 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर चौहान एवं भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह हैं।