
Uttarakhand Bageshwar By-Election Result 2023: भाजपा ने मारी बाजी, जीत के साथ लगातार 5वीं बार कब्जाई सीट
Uttarakhand Bageshwar By-Election Chunav Result 2023 (बागेश्वर उपचुनाव के नतीजे, बागेश्वर उपचुनाव परिणाम 2023): उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट (47) पर हुए उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की है। शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को इस बाई-इलेक्शन के लिए हुई कुल 14 चरण की मतगणना में बीजेपी की कैंडिडेट पार्वती दास को कुल 33247 वोट हासिल हुए और उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार के 2405 वोटों के अंतर से मात दी। कुमार को 30842 वोट हासिल हुए थे। तीसरे नंबर पर उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन कुमार देव रहे और उन्हें सिर्फ 857 वोट हासिल हुए। चौथे नंबर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के भगवती प्रसाद (637 वोट) और पांचवें पायदान पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भागवत कोहली रहे, जिन्हें सिर्फ 268 मत हासिल हुए। वहीं, 1257 लोगों नोटा (इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाया।