LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 3 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Taza Khabar, 3 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 3 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 3 मई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 3 मई (बुधवार) की खबरें और प्रमुख समाचार :

MAY 04, 2023 00:12 IST

ताजा खबर 3 मई 2023 : रोचक होने जा रहा कर्नाटक का चुनावी मुकाबला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। भाजपा के बढ़ते हमलों के बीच एक बार फिर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव प्रचार में उतरने जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी छह मई से कर्नाटक विधानसभा चुनावा में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। वह छह मई को हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 22:41 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष

भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अजय बंगा (Ajay Banga) को बुधवार को निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। विश्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बंगा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा, 'विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने आज अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया। उनका पांच साल का कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा।' पढें पूरी खबर
MAY 03, 2023 22:32 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: केदारनाथ धाम जा रहे यात्री ग्लेशियर में फंसे

केदारनाथ धाम में मौसम लगातार खराब होता जा रहा है और अब यह जान पर बन पड़ रहा है। बुधवार को केदारनाथ जा रहे चार यात्री ग्लेशियर में फंस गए, जिसके बाद SDRF द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में उन्हें सकुशल बचाया गया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 21:24 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: पुतिन को मारने की कोशिश, समझें घटनाक्रम

रूस (Russia) ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन (Ukraine) ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को मारने के उद्देश्य से क्रेमलिन पर ड्रोन हमले का प्रयास किया। क्रेमलिन ने यह भी कहा कि रूसी सेना और सुरक्षा बलों ने व्लादिमीर पुतिन को मारने के लिए हमले का प्रयास करने वाले ड्रोन (Drone) को निष्क्रिय कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 19:55 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: बंगाल की खाड़ी से उठ सकता है 'मोचा' चक्रवात

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि वेदर आब्जर्वेशन को देखते हुए हम बताना चाहते हैं कि 6 मई को साउथ इस्ट बे ऑफ बंगाल में साइक्लोन (Cyclone) डेवलप हो सकता है 7 को लो प्रेशर हो सकता है फिर 9 को यह डेवलप होगा, पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 18:00 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: यूक्रेन ने की व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए दो ड्रोन को मार गिराया। क्रेमलिन ने कहा कि यह कथित हमले को एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य और रूसी संघ के राष्ट्रपति को मारने की कोशिश मानता है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 17:57 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: China नहीं बाज आ रहा साजिशों से

चीन के विदेश मंत्री SCO सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन की एक नई साज़िश सामने आई है। अरुणाचल प्रदेश पर बुरी नजर रखने वाले चीन ने अब LAC के नज़दीक एक हाई फ्रीक्वेंसी रडार सिस्टम इन्स्टॉल किया है। यह रडार अरुणाचल प्रदेश के सामने है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 17:02 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: 'मोदी उपनाम मामले' में राहुल गांधी को झटका

रांची की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 'मोदी उपनाम मामले' में व्यक्तिगत पेशी से छूट की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी उनके खिलाफ रांची में प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 16:03 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: दिल्ली में सामने आया Hit And Run

दिल्ली में कंझावला जैसा कांड सामने आया है इस दफा ये केस दिल्ली के वीआईपी इलाके में सामने आया है बताते हैं कि कनॉट प्‍लेस से सटे कस्‍तूरबा गांधी मार्ग टॉलस्टाय-मार्ग रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद एक लड़का दूर उछल कर गिरा, जबकि एक लड़का कार की छत पर जा गिरा। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 15:24 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: शेट्टर के ऑफिस में अब भी लगी हैं पीएम शाह की तस्वीरें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और हुबली-धारवाड़ मध्य कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अपने ऑफिस में पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीर लगाकर रखे हैं। पूछे जाने पर उन्होंने कही ये बात। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 14:59 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया पहुंचे हाईकोर्ट

जमानत के लिए मनीष सिसोदिया पहुंचे हाई कोर्ट, पत्नी की खराब सेहत का दिया हवाला पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 14:04 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: जंतर मंतर पर पी टी उषा

पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी उषा, 11 दिनों से चल रहा कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 14:03 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: राजोआना की फांसी की सजा बरकरार

बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा सुप्रीम कोर्ट से भी बरकरार, ये है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 12:54 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: चर्चा में शरद पवार

इस्तीफे के बाद बढ़ गई पवार की सियासी 'पावर', 'रोटी पलटकर' खेल दिया सियासी दांव पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 12:54 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: एआई से हजारों को बनाया शिकार

लूट का लेटेस्ट तरीका, शातिर हुए साइबर अपराधी, AI से फर्जी कॉल का 83% भारतीय हुए शिकार पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 11:49 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: जेट एयरवेज की राह पर गो फर्स्ट

जेट एयरवेज और किंगफिशर की राह पर Go First ! भारत में फिर क्यों फेल हो रही है एयरलाइन कंपनी पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 11:48 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: लंदन में बयान, पाक में हलचल

PoK हमारे एजेंडे में, लंदन की धरती पर मोदी के मंत्री का बयान, पाकिस्तान में हलचल पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 09:20 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: शाइस्ता पकड़ से अब भी बाहर

शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम दोनों यूपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन बताया जा रहा है कि आंखमिचौली का खेल बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। पुलिस को शाइस्ता और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में पुख्ता जानकारी मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 09:18 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: बच्चों से पीएम मोदी का सवाल

PM बनाने का मन नहीं करता? जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से पूछे सवाल, देखें VIDEO पढ़ें पूरी खबर
MAY 03, 2023 08:22 IST

आज की ताजा खबर 3 मई 2023 LIVE: जेद्दा पहुंचा 20वां बैच

भारतीयों का 20वां बैच सूडान से पहुंचा जेद्दा, अब तक 3000 लोग लौटे भारत, बोले-यह पीएम मोदी की वजह से हुआ संभव पढ़ें पूरी खबर