आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़
आज की ताजा खबर लाइव, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [नैनीताल हादसा], [सेप्टिक टैंक जहरीली गैस], [महाराष्ट्र चुनाव अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चुनाव में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं और इसे राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की ताकत की परीक्षा माना जा रहा है। चुनाव में कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों गठबंधनों को बगावत का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के वर्धा जिले के तलेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोपी ने महिला डॉक्टर डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मारा। आरोपी का नाम कादिर अली रज्जाक अली है घटना के समय पुलिसकर्मियों मौजूद थे। वहीं, दिल्ली के छावला में बड़ा हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक की मौत हो गई है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें
आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़
नैनीताल : पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया मेहरागांव में निर्माण स्थल पर दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया।पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली के छावला में बड़ा हादसा
-दिल्ली के छावला में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय शख्स की मौत।
-टैंक के अंदर शटरिंग हटाने के दौरान हुआ हादसा।
-जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन अन्य लोग भी घायल।
-मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई।
इटावा- सैफई में रामगोपाल यादव ने किया मतदान
महिला डॉक्टर डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मारा
अदालत में पेश किए जाने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण होना था। इसके लिए पांच पुलिसकर्मी उसे इस स्वास्थ्य केंद्र में लाए थे। लेकिन गुस्से में आए आरोपी ने महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
