देश

केदारनाथ धाम जा रहे यात्री ग्लेशियर में फंसे, SDRF ने बचाया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 09:53 PM IST

रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वे यहां पोर्टर का कार्य करते हैं और आज ही लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।

Image

केदारनाथ धाम में बर्फबारी

Photo : PTI

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में मौसम लगातार खराब होता जा रहा है और अब यह जान पर बन पड़ रहा है। बुधवार को केदारनाथ जा रहे चार यात्री ग्लेशियर में फंस गए, जिसके बाद SDRF द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में उन्हें सकुशल बचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने SDRF टीम को बताया कि कुछ यात्री कुबेर ग्लेशियर में फंसे हुए हैं, जिसके बाद तुरंत टीम उन्हें बचाने के लिए रवाना हुई। SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत ने बताया, जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर में फंस गए हैं। इसके बाद उन्हें बचाकर सुकशल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बचाए गए यात्रियों के नाम चंदा बहादुर, शेर बहादुर, हरक बहादुर थापा और राम बहादुर है। ये चारों नेपाल के रहने वाले हैं।

आज ही निकले थे केदारनाथ यात्रा के लिए रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वे यहां पोर्टर का कार्य करते हैं और आज ही लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये। SDRF टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में चारों व्यक्तियों को समय रहते बचा लिया गया। रेस्क्यू करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी संतोष रावत, मुख्य आरक्षी महावीर सिंह, आरक्षी तरुण कुमार

और आरक्षी राजीव बिष्ट शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी