दिल्ली

Delhi Hit And Run: दिल्ली में फिर दोहराया 'कंझावला केस, टक्कर के बाद बाइक सवार को कार के ऊपर 3 किमी तक दौड़ाया

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 3, 2023, 04:05 PM IST

Hit And Run in Delhi: राजधानी दिल्ली में एक कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Image

दिल्ली हिट एंड रन केस

Delhi Hit And Run case: दिल्ली में कंझावला जैसा कांड सामने आया है इस दफा ये केस दिल्ली के वीआईपी इलाके में सामने आया है बताते हैं कि कनॉट प्‍लेस से सटे कस्‍तूरबा गांधी मार्ग टॉलस्टाय-मार्ग रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद एक लड़का दूर उछल कर गिरा, जबकि एक लड़का कार की छत पर जा गिरा।

लेकिन कार के ड्राइवर ने करीब 3 किलोमीटर तक गाड़ी नहीं रोकी,कार चालक उसे दिल्ली गेट के निकट फेंक कर भाग गया, युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल है।

वो हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी

एक चश्मदीद ने अपनी दो पहिया वाहन से कार का पीछा किया और उसने वीडियो भी बनाया, वो हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी और लड़के गाड़ी रोकने की बजाए कार दौड़ाते रहे, मृतक का नाम दीपांशु वर्मा है और उसकी उम्र 30 साल है, जबकि उसकी बुआ का लड़का 20 साल का मुकुल गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है उसका इलाज चल रहा है।

जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि चलती हुई कार की छत पर एक लड़का पड़ा हुआ है, 3 किलोमीटर बाद दिल्ली गेट पर आरोपियों ने दिल्ली गेट के पास छत पर पड़े लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए इसमें लड़के की मौत हो गई।

एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात में हुआ और आरोपी ने 1 बजे घायल को कार ने नीचे फेंका, दीपांशु की ज्वैलरी की शॉप थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, वहीं दिल्ली पुलिस ने कंझावला की तरह इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article