देश

PoK हमारे एजेंडे में, लंदन की धरती पर मोदी के मंत्री का बयान, पाकिस्तान में हलचल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated May 3, 2023, 11:41 AM IST

PoK News:पाक अधिकृत कश्मीर के लोग लगातार मांग उठाते हैं कि उनके ऊपर पाकिस्तान ज्यादती कर रही है। भारत में भी इस तरह की आवाज उठती रही है कि जब पीओके अपना है तो उसे वापस हासिल करने में क्या परेशानी है। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने खुलकर लंदन में बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लंदन में बोले डॉ जितेंद्र सिंह
  • कश्मीरी मूल के छात्रों के साथ संवाद
  • पीओके सरकार के एजेंडे में

PoK News: पाक के कब्जे वाला कश्मीर हमारी सरकार के एजेंडे में शामिल है। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह(dr jitendra Singh) ने लंदन में कश्मीरी मूल के छात्रों के साथ संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर पंडित जवाहर लाल नेहरू(Jawahar Lal Nehru) की तरफ से गलती ना हुई होती तो हालात कुछ अलग होते। देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल(Sardar Ballabh Bhai Ptel) रियासतों के एकीकरण पर काम कर रहे थे उसी वक्त उन्हें अगर पूरी आजादी मिली होती तो कश्मीर(Jammu and Kashmir) की समस्या ही नहीं रहती। लेकिन भारत की मौजूदा सरकार उन गलतियों को दुरुस्त करने का काम कर रही है। उन्होंने अनुच्छेद 370(Article 370) के बारे में कहा कि इसे हटाए जाने के बाद अब लोगों में अपनेपन की भावना पैदा हुई है। अब शेष भारत में लोग जिन अधिकारों को एन्ज्वॉय करते हैं उन्हें जम्मू-कश्मीर की जनता भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें दो मत नहीं कि पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की पूरजोर कोशिश जारी रहती है। हालांकि एक सच यह भी है कि पाकिस्तान(Pakistan) का सपना सिर्फ सपना बनकर रह गया है। पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों की इच्छा और आकांक्षा भारत के साथ है, निश्चित तौर पर हम उनकी इच्छा और आकांक्षा को जमीन पर उतारने के लिए खड़े हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी