दुनिया

Putin Assassination Attempt: रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मारने की कोशिश, तफसील से समझिए घटनाक्रम, देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 3, 2023, 09:09 PM IST

Drone Attack on Kremlin: क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए दो ड्रोन को मार गिराया, उसने कीव पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

रूस (Russia) ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन (Ukraine) ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को मारने के उद्देश्य से क्रेमलिन पर ड्रोन हमले का प्रयास किया। क्रेमलिन ने यह भी कहा कि रूसी सेना और सुरक्षा बलों ने व्लादिमीर पुतिन को मारने के लिए हमले का प्रयास करने वाले ड्रोन (Drone) को निष्क्रिय कर दिया।

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुरक्षित हैं और अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करते हुए काम करना जारी रखा है वहीं, कथित घटना को लेकर कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया है।

क्रेमलिन ने कहा कि वह कथित हमले को 'एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य और रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक 'प्रयास' मानता है, क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, 'दो मानव रहित व्हीकल को क्रेमलिन की ओर लक्षित किया गया था, डिवाइसों को निष्क्रिय कर दिया गया बयान में कहा गया है कि पुतिन घायल नहीं हुए और क्रेमलिन इमारत को कोई क्षति नहीं हुई।'

16 मिनट के बीच दो ड्रोन क्रेमलिन की ओर आए

क्रेमलिन पर हुए हमले का वीडियो पर भी जारी किया गया है। इसमें एक ड्रोन को क्रेमलिन की ओर आता हुआ दिखाया गया है, कुछ देर बार ड्रोन ब्लास्ट हो जाता है। बयान में कहा गया है कि 16 मिनट के बीच दो ड्रोन क्रेमलिन की ओर आए। पहला ड्रोन मंगलवार रात 02:27 पर देखा गया, और दूसरा 02:43 पर, जानकारी के मुताबिक, निष्क्रिय हुए ड्रोन का मलबा क्रेमलिन के क्षेत्र में गिर गया।

रूस ने दी बदला लेने की धमकी!

रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, क्रेमलिन ने धमकी दी है कि रूस जहां और जब उचित समझे, जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।क्रेमलिन ने इस घटना को सुनियोजित आतंकवादी हमला और रूस के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास करार दिया है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन के जरिए क्रेमलिन को निशाना बनाने का प्रयास किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article