देश

Cyclone Mocha: बारिश के बीच बंगाल की खाड़ी से उठ सकता है 'मोचा' चक्रवात, IMD की चेतावनी, इन राज्यों में खतरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 07:23 PM IST

IMD warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान मोचा (Cyclone Mocha) को लेकर नया अपडेट दिया है।

Image

Cyclone Mocha को लेकर नया अपडेट सामने आया है

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि वेदर आब्जर्वेशन को देखते हुए हम बताना चाहते हैं कि 6 मई को साउथ इस्ट बे ऑफ बंगाल में साइक्लोन (Cyclone) डेवलप हो सकता है 7 को लो प्रेशर हो सकता है फिर 9 को यह डेवलप होगा, मौसम विभाग ने आगे कहा कि इसकी तीव्रता का पूर्वानुमान हम बाद में देंगे, मछुआरे या स्मॉल शिप, जो भी समुद्र में जाने का प्लान कर रहे हों वे इस दौरान साउथ इस्ट बे ऑफ़ बंगाल में न जाएं।

मौसम विभाग ने कहा है कि 6 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने और इसके परिणामस्वरूप अगले 48 घंटों में कम वायु दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 'कुछ प्रणालियों ने इसके एक चक्रवात होने का पूर्वानुमान जताया है, हम नजर रख रहे हैं, नियमित रूप से अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा', महापात्रा ने आगे कहा कि मौसम प्रणाली द्वारा पता लगा है कि आठ मई को एक स्थान पर केंद्रित होने और नौ मई को चक्रवात तेज होने की उम्मीद है। यह भी पता चला है कि चक्रवात, उत्तर की ओर बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर बढ़ सकता है।

इस चक्रवात को मोचा (Cyclone Mocha) कहकर संबोधित किया जाएगा

मौ,म विभाग ने आगे कहा कि अगले दिन उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के साथ 6 मई को एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस चक्रवात को मोचा कहकर संबोधित किया जाएगा, जो लाल सागर बंदरगाह शहर के बाद यमन द्वारा सुझाया गया नाम है, इस चक्रवात का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक रहने के आसार हैं।

ओडिशा मुख्यमंत्री किसी भी घटना के लिए तैयार रहने को कहा

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेतों का पता लगा है इस बाबत उसने मछुआरों तथा नाव चलाने वाले समुदाय को इस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी है। इस पूर्वानुमान के बाद, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों से किसी भी घटना के लिए तैयार रहने को कहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article