बिजनेस

World Bank: भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष, 2 जून को संभालेंगे कार्यभार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 10:36 PM IST

Ajay Banga News: विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया है, बताते हैं कि उनका कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा

Image

अजय बंगा को बुधवार को निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया

Photo : BCCL

World Bank New President: भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अजय बंगा (Ajay Banga) को बुधवार को निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। विश्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बंगा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा, 'विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने आज अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया। उनका पांच साल का कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा।'

मास्टरकार्ड इंक के पूर्व प्रमुख बंगा इस समय जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।वह दुनिया के शीर्ष वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) में से किसी की भी कमान संभालने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। उनका पालन-पोषण भारत में ही हुआ था उन्हें भारत सरकार वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुकी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने बंगा की थी तारीफ

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गत फरवरी में 63 वर्षीय बंगा को विश्व बैंक के मुखिया पद के लिए नामित करने की घोषणा की थी। बाइडन ने कहा था कि बंगा इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में इस वैश्विक संस्था की अगुवाई करने के लिए सक्षम हैं। विश्व बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल को बंगा के साथ मिलकर विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर काम करने का इंतजार है। अप्रैल में संपन्न बैठक में इस विकास प्रक्रिया पर सहमति बनी थी। इसके अलावा विकासशील देशों के समक्ष मौजूद मुश्किल विकास चुनौतियों से निपटने के प्रयासों पर भी मिलकर काम करना है।

कौन हैं अजय बंगा

अजय बंगा का जन्म भारत में हुआ था, वे 2007 से अमेरिकी नागरिक हैं बंगा ने आईआईएम, अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल करने से पहले दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री पूरी की उन्होंने भारत में नेस्ले के साथ फिर सिटीग्रुप के साथ काम किया 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article