देश

लुकाछिपी का खेल जल्द होगा खत्म, शाइस्ता परवीन-गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन का चला पता !

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 09:48 AM IST

Shaista Parveen Latest news: शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम दोनों यूपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन बताया जा रहा है कि आंखमिचौली का खेल बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। पुलिस को शाइस्ता और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में पुख्ता जानकारी मिल चुकी है।

Shaista Parveen Latest news: उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यूपीएसटीएफ और पुलिस की टीम लगातार दबिश के जरिए उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर दोनों के कई मददगार है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से प्रयागराज के हटवा में दबिश दी गई और उसके बाद मस्जिद से ऐलान हुआ उससे पचा चलता है कि शाइस्ता को जमीनी स्तर पर मदद मिल रही है। बता दें कि हटवा, प्रयागराज जिला मुख्यालय से महज 15 किमी दूर है और अतीक के भाई अशरफ(Ashraf Ahmed) की ससुराल है। अतीक की पत्नी के साथ साथ अशरफ की पत्नी फातमा जैनब भी फरार है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता और बमबाज गुड्डू मुस्लिम(Guddu Muslim) के काफी करीब पुलिस है यह सिर्फ अब समय की बात है कि वो कब गिरफ्त में आते हैं।

हटवा में हुई थी तलाशी

शाइस्ता के बारे में कहा जा रहा है कि उसकी मदद प्रयागराज के कछार में ही रहने वाली मुंडी पासी(Mundi Pasi) कर रही है। अब उसके भी ठिकाने पर दबिश डाल जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के साथ साथ जानकारों का भी मानना है कि कि इतनी पुख्ता घेरेबंदी को अगर वो तोड़ने में कामयाब हो रही है तो मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं उच्च स्तर पर मदद मिल रही है जिसका राजफाश होना जरूरी है।

गुड्डू मुस्लिम के पास पैसे खत्म

बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में बताया जा रहा है कि वो फरारी में देश के करीब करीब सभी हिस्सों में भ्रमण कर चुका है। अप्रैल के महीने में उसकी लोकेशन ओडिशा में थी। जब एसटीएफ की छापेमारी हुई तो वो बैग फेंक कर फरार होने में कामयाब हो गया था। लेकिन अब उसके पास पैसे खत्म हो चुका है। गुड्डू मुस्लिम जब ओडिशा में था तो उसकी मदद प्रयागराज का ही मीट कारोबारी कर रहा था जिसका संपर्क ओडिशा तक था। अब उस मीट कारोबारी पर नजर रखी जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज