आज की ताजा खबर, 3 जनवरी, 2023 : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आगाज होने जा रहा है। इन सबके बीच आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया तो सियासी म्यान से तलवारें निकल गईं। इसके साथ ही भारत और श्रीलंकी के बीच पहले टी-20 का आगाज होने जा रहा है। पढ़ें आज की अहम खबरें
वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन पर पश्चिम बंगाल में फिर से मंगलवार को पथराव की घटना सामने आई है,इस बार ये घटना सिलिगुड़ी में हुई है, जिससे कोच का शीशा चटक गया। गौर हो इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को किसी ने पत्थर फेंका था।
ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (GIS-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे। 5 जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां सीएम योगी दो दिन यानी 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और देसी निवेशकों को साधेंगे। इस दौरान वह बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बन चुके उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे।
दिल्ली के कंझावला मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, अंजलि की दोस्त निधि जो हादसे के वक्त उसके साथ थी उसका बयान सामने आया है उसका कहना है कि-लड़की नशे में थी , गाड़ी के नीचे आ गयी, निधि ने कहा कि उसने मेरी बात नहीं मानी , अंजलि ने खुद स्कूटी चलायी, गलती अंजलि की है उसने आगे कहा कि गाड़ी के नीचे अटक गयी थी अंजलि और मैं उसको देख कर डर गयी थी, मैंने डर की वजह से नहीं बताया।
पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी का खौफ़ का आज अंत हो गया. गाजीपुर की जिस धरती पर उसका आंतक कायम था वो अब आखरी सांसे गिन रहा है. गाजीपुर में आज मुख्तार को पेश होना था लेकिन विरोधी माफिया ब्रजेश सिंह के डर की वजह से मुख्तार ने आने से इनकार कर दिया. मुख्तार फिलहाल बांदा जेल में बंद है. योगी राज में माफिया मुख्तार की अरबों की संपत्ति पर बुलडोजर चल चुका है या फिर उसे सीज कर दिया गया है. योगी की सख्ती से मुख्तार का साम्राज्य करीब करीब ढह चुका है.
दिल्ली के कंझावला केस में मंगलवार को लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) आ गई है, बताते हैं कि प्रारंभिक मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान या घाव नहीं मिले हैं, उसकी मौत सिर, रीढ़ की हड्डी और निचले अंगों में चोट लगने के परिणामस्वरूप रक्स्राव होने तथा आघात पहुंचने के चलते हुई, वहीं भारी सुरक्षा के बीच लड़की का अंतिम संस्कार होने जा रहा है।
मल्टीप्लेक्स एवं सिनेमाघर में फिल्म देखने जाने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है। अपने एक फैसले में शीर्ष अदालत ने बड़ी बात कही है। कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि मूवी देखने जाने वाले लोग सिनेमाघरों में अपने साथ खाने-पीने की चीजें नहीं ले जा सकते। अदालत ने कहा कि सिनेमा हॉल के भीतर लोग अपने साथ खाने-पीने की क्या चीजें ले जा सकते हैं इसके बारे में फैसला करने का अधिकार सिनेमा हॉल के मालिकों का है। सिनेमा हॉल के मालिक बाहर की खाने-पीने की चीजों पर प्रतिंबंध लगा सकते हैं।
Kanjhawala case update: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मौत मामले की जांच दिल्ली पुलिस की विशेष सीपी शालिनी सिंह (Delhi Police Special CP) कर रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आदेश जारी कर शालिनी सिंह को इस मामले का जांच अधिकारी बनाया है, साथ ही कंझावला कांड पर जल्द से जल्द रिपोर्ट भी तलब की है, गौर हो इस कांड के बाद से लोग भारी आक्रोश में हैं।
Jasprit Bumrah included in India ODI squad: टीम इंडिया के अनुभवी व धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आखिरकार मैदान पर वापसी हो रही है। बुमराह फिट घोषित कर दिए गए हैं और इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है।
Captain Shiva Chauhan: फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स (Fire and Fury Corps) की कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन ग्लेशियर के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं हैं, कैप्टन शिवा चौहान की तैनाती दुनिया की सबसे ऊंची रण भूमि सियाचिन ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर हुई है, सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बिना किसी हिचक कई बार वो ऐसे बयान भी दे डालते हैं जो क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन जाते हैं। उनका ऐसा ही एक बयान अब आया है जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ी बात कह डाली है। कपिल के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी भारत को कभी विश्व कप नहीं जिताने वाले।
सार्वजनिक पदों पर आसीन शख्सियतों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पांच जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुना दिया है। जस्टिस एस एस नजीर की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि अनुच्छेद 19(2 ) के तहत जो निर्धारित प्रतिबंध हैं उन्हें छोड़ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध नहीं लगाए जा सकते हैं। पीठ ने कहा कि मंत्री के बयान को सीधे तौर पर सरकार के बयान से नहीं जोड़ा जा सकता है। मंत्री जो कुछ कहता है वो उसके लिए खुद उत्तरदायी है।संविधान पीठ का यह फैसला उन लोगों के लिए जो सार्वजनिक पदों पर बैठे हुए हैं और उनके भाषण या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात होती है। हालांकि पीठ में एक जस्टिस नागरत्ना की राय अलग थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का साथ नहीं मिलने की टीस पश्चिमी देशों में बार-बार उभरकर सामने आ रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर थे। राजधानी वियना में वहां के सरकारी टेलिविजन पर बातचीत के दौरान पत्रकार ने रूस-भारत संबंधों को लेकर उनसे कई सवाल पूछे और भारत को घेरने की कोशिश की। जबकि विदेश मंत्री ने भारत-रूस संबंधों पर साफगोई से जवाब देते हुए पश्चिमी देशों के स्टैंड पर सवाल खड़े किए और एक बार फिर उन्हें आईना दिखा दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के संबंध काफी पुराने हैं और इसे समझने के लिए हमें इतिहास में जाना चाहिए।
चीन की चालबाजी किसी से छिपी नहीं है। कभी गलवान में घुसपैठ की कोशिश (china infiltration in galwan), कभी उत्तराखंड के सरहदी इलाकों में दाखिल होने की कोशिश को कभी अरुणाचल के तवांग में हिमाकत। यह बात अलग है कि चीन की सभी चालों को भारतीय फौज ने नाकाम किया है। तवांग में जहां हाल ही में घुसपैठ की कोशिश में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा था वहां सियाम ब्रिज को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन करने वाले हैं। इन सबके बीच विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (dr s jaishankar)ने चीन को खरी खरी सुनाई। इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के मुद्दे पर कहा कि वो कड़े से कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन वो अपनी बात तथ्यों के साथ पेश करना चाहेंगे।
बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात कार से घसीटकर लड़की की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत में दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि घटना के समय मृतक अंजली के साथ उसके साथ एक और लड़ी थी। इस हादसे में मृतका की दोस्त जख्मी नहीं हुई और घटना के बाद वह मौके से चली गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस केस की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है और जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
कंझावला केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह केस उलझता जा रहा है। कई बातें सामने आई हैं जो इस मामले को नया मोड़ देती नजर आ रही हैं। सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि हादसे वाली रात अंजली के साथ स्कूटी पर उसकी एक दोस्त थी जो हादसे के बाद घटनास्थल पर उसे छोड़कर चली गई। सवाल उठ रहा है कि हादसे के समय मौजूद उसकी इस दोस्त ने पुलिस को इतनी बड़ी दुर्घटना के बारे में कोई सूचना क्यों नहीं दी? क्या वह कुछ छिपा रही है?
पाकिस्तान 1948 से 2022 के कालखंड में तीन बार भारत से सीधी लड़ाई लड़ा और नतीजा क्या रहा दुनिया जानती है। यहां पर 1971 की लड़ाई की एक तस्वीर जारी हुई जिसमें पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल अमीर अब्दुल खान नियाजी भारतीय फौज के सामने सरेंडर करते दिखाया गया है। खास बात यह है कि यह तस्वीर भारत नहीं बल्कि तालिबान की तरफ से जारी की गई और पाकिस्तान के हुक्मरानों को चुनौती भी दी गई है। अहमद यासीर ने तालिबान पर पाकिस्तानी हमले को लेकर चेताया है और कहा कि पाकिस्तान के गृहमंत्री, लाजवाब सर, अफगानिस्तान, सीरिया और पाकिस्तान तुर्की नहीं हैं जो सीरिया में कुर्द को निशाना बना रहे हैं। यह अफगानिस्तान है जो बड़े बड़े साम्राज्यों का कब्रगाह है। हमारे ऊपर किसी सैन्य हमले के बारे में ना सोचें, नतीजा शर्मनाक होगा जो आपका भारत के साथ हुआ था।
छलकाए जाम आपके नाम गाना तो आपने सुना ही होगा। दरअसल यह गाना साल के 365 दिन बजता है। लेकिन न्यू ईयर(new year celebration) के मौके पर यह गाना आपको यत्र तत्र सर्वत्र सुनने को मिलेगा। लेकिन यहां बात हम दिल्ली की करेंगे जहां न्यू ईयर के मौके पर लोगों से शराब(liquor sale in delhi) का इतना सेवन किया कि आप बॉचल गिनते रह जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच लोगों ने 218 करोड़ रुपए से अधिक की शराब गटक डाली। अगर बात 31 दिसंबर की करें तो 20 लाख से अधिक शराब की बोतलें बिकीं जिसकी कीमत करीब 45 करोड़ थी।
दिल्ली और एनसीआर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था। लेकिन पश्चिमी दिल्ली के एक परिवार के लिए नया साल ना भूलने वाला गम दे गया। उस परिवार ने अपनी बेटी को खो दिया। लेकिन बिटिया खोने की जो वजह अब तक सामने आई है उसके मुताबिक नशे में कार सवार उस बिटिया को 12 किमी घसीटते आगे बढ़ते रहे। पुलिस की गिरफ्त में जो आरोपी आए हैं उनके बयान अलग अलग हैं। इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने भी दखल दी है। लेकिन इस बीच कुछ और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।पांचों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम और तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान(pti chief imran khan) सेना प्रमुख रहे कमर जावेद बाजवा(qamar javed bajwa) पर पहले भी निशाना साधते रहे हैं। निशाना यूं कहें कि आलोचना के क्रम में उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही थी तो उससे पहले बाजवा के साथ अंतिम बैठक हुई थी जिसमें उन्होंने प्लेबॉय कहा था। बता दें कि प्लेबॉय का मतलब कामचोर या गैरजिम्मेदार शख्स होता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में जो कुछ गंदे ऑडियो सामने आए हैं उसके जरिए उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई। आखिर इस तरह के ऑडियो और वीडियो के जरिए हम अपने नौजवानों को किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar News) एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा में वो खुद अपने बयानों से नहीं बल्कि उनके सहयोगी दल आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह(rjd mla sudhakar singh) की वजह से हैं। सुधाकर सिंह ने उनके खिलाफ एक बयान दिया है जिस पर सियासी घमासान छिड़ गया है। मीडिया से बात करते हुए सुधाकर सिंह(आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे भी) ने कहा कि नीतीश कुमार महाभारत के एक पात्र शिखंडी की तरह है, उनका अपना कोई आधार नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीएम की गद्दी उन्हें तत्काल छोड़ तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी( Rahul gandhi) मंगलवार यानी 3 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra Second Phase) के दूसरे चरण का आगाज करने वाले है। यूपी के लोनी बॉर्डर से यह यात्रा अपने अंतिम मुकाम के लिए शुरू होगी। पहले चरण में जब राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे तो अलग अंदाज में ही ना सिर्फ नजर आए बल्कि बयान भी थोड़े से अलग थे। उन्होंने खुद को ठंड ना लगने का राज बताया तो यह भी कहा कि बीजेपी के अवसान का आगाज हो चुका है और मध्य प्रदेश उसका पहला उदाहरण होगा जहां कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इन सबके बीत उनकी भारत जोड़ो यात्रा को श्रीराम जन्मभूमि सर्वोच्च पुरोहित सत्येंद्र दास(Shriram janambhoomi chief priest satyendra das) ने अपना आशीर्वाद दिया है।
