पटना

इतिहास के पन्नों में इस वजह से नहीं दर्ज होगा नीतीश का नाम, RJD विधायक का विवादित बयान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 3, 2023, 06:49 AM IST

आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। उनका ताजा बयान सीएम नीतीश कुमार के बारे में जिनकी तुलना उन्होंने महाभारत के एक पात्र शिखंडी से की है।

Image

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar News) एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा में वो खुद अपने बयानों से नहीं बल्कि उनके सहयोगी दल आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह(rjd mla sudhakar singh) की वजह से हैं। सुधाकर सिंह ने उनके खिलाफ एक बयान दिया है जिस पर सियासी घमासान छिड़ गया है। मीडिया से बात करते हुए सुधाकर सिंह(आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे भी) ने कहा कि नीतीश कुमार महाभारत के एक पात्र शिखंडी की तरह है, उनका अपना कोई आधार नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीएम की गद्दी उन्हें तत्काल छोड़ तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए।

'नीतीश कुमार की अपनी हैसियत नहीं'

सुधाकर सिंह सिंह ने कहा कि एक बार जब वह पद छोड़ देंगे तो लोग उन्हें (नीतीश) याद नहीं रखेंगे। नीतीश ने राज्य के लिए कुछ भी बड़ा नहीं किया है...पूर्व मुख्यमंत्रियों - स्वर्गीय कृष्ण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग हैं - जिन्हें बिहार की जनता उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेगी। हमारे नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जी का भी यही हाल है, जिन्होंने प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है….लेकिन नीतीश कुमार का नाम इतिहास में नहीं होगा. वह बिल्कुल याद नहीं रहेगा। वह 'शिखंडी' की तरह है, जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है। अक्टूबर, 2022 में राज्य के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, जब उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बार-बार नाराजगी जताते हुए नीतीश कुमार को गलत तरीके से परेशान किया था।

आरजेडी ने बयान से किया किनारा

हालांकि सुधाकर सिंह की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। इससे राज्य में 'महागठबंधन' सरकार के सभी गठबंधन सहयोगियों की एकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जानबूझकर सीएम के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की है। भाजपा के साथ उनका पुराना जुड़ाव जगजाहिर है। राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष (जद-यू) उपेंद्र कुशवाहा ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आरजेडी विधायक का बयान अस्वीकार्य है। यह मर्यादा भंग करने का प्रयास है। कुशवाहा ने ट्वीट किया कि जनता जानती है कि नीतीश जी ने राज्य के लिए क्या किया है. नीतीश जी को उनके विकास कार्यों और राज्य की बेहतरी के लिए उठाए गए साहसिक कदमों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article