दिल्ली

न्यू ईयर पर इतने करोड़ की शराब गटक गए दिल्ली वाले, बोतलें गिन हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 3, 2023, 09:34 AM IST

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में न्यू ईयर के मौके पर शराब के बोतलों की संख्या करोड़ों में बिकीं। दिल्ली सरकार को करीब 560 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है।

Image

न्यू ईयर पर दिल्ली में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

छलकाए जाम आपके नाम गाना तो आपने सुना ही होगा। दरअसल यह गाना साल के 365 दिन बजता है। लेकिन न्यू ईयर(new year celebration) के मौके पर यह गाना आपको यत्र तत्र सर्वत्र सुनने को मिलेगा। लेकिन यहां बात हम दिल्ली की करेंगे जहां न्यू ईयर के मौके पर लोगों से शराब(liquor sale in delhi) का इतना सेवन किया कि आप बॉचल गिनते रह जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच लोगों ने 218 करोड़ रुपए से अधिक की शराब गटक डाली। अगर बात 31 दिसंबर की करें तो 20 लाख से अधिक शराब की बोतलें बिकीं जिसकी कीमत करीब 45 करोड़ थी।

एक करोड़ से अधिक शराब के बोतलों की बिक्री

एक्साइज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 24 से 31 दिसंबर के बीच ह्लिस्की समेत शराब की 1 करोड़ 10 लाख से अधिक बोतलें बेची गईं थीं। इन सात दिनों के भीतर 27 दिसंबर मात्र एकलौती तारीख बची जब 11 लाख से कम शराब की बोतलें बिकीं और 19.3 करोड़ राजस्व हासिल हुआ। दिसंबर के महीने में औसतन प्रतिदिन 13 लाख शराब की बोतलें बिकीं जो पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक है। दिल्ली सरकार को कुल 560 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई। 2021 में दिसंबर के महीने में दिल्ली में 12.52 लाख बोटल, 2020 में 12.95 और 2019 में 12.55 शराब की बोतलें बेचीं गईं।

शराब की इतनी अधिक मात्रा में बिक्री राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति को लेकर बड़े पैमाने पर राजनीतिक प्रदर्शन के बाद हुई है।नई आबकारी नीति का मतलब राष्ट्रीय राजधानी में खुदरा शराब कारोबार से दिल्ली सरकार का बाहर निकलना था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article