क्राइम

Kanjhawala Death Case:'अंजलि की दोस्त निधि बोली- नशे में थी, गाड़ी के नीचे आ गयी,सब कुछ मेरे सामने हुआ'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 3, 2023, 09:19 PM IST

Anjalis friend Nidhi Statement:कं झावला मामले में लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, बताया जा रहा है कि निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं होने की बात सामने आई है वहीं हादसे के वक्त मौजूद अंजलि की दोस्त निधि ने बताया कि अंजलि नशे में थी।

Image

अंजलि की दोस्त निधि ने मीडिया के सामने आकर सारी बात बताई

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. अंजलि की दोस्त निधि ने मीडिया के सामने आकर सारी बात बताई
  2. निधि ने बताया कि उस रात अंजलि नशे की हालत में थी
  3. निधि ने कहा कि उसने मेरी बात नहीं मानी , अंजलि ने खुद स्कूटी चलायी

दिल्ली के कंझावला मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, अंजलि की दोस्त निधि जो हादसे के वक्त उसके साथ थी उसका बयान सामने आया है उसका कहना है कि-लड़की नशे में थी , गाड़ी के नीचे आ गयी, निधि ने कहा कि उसने मेरी बात नहीं मानी , अंजलि ने खुद स्कूटी चलायी, गलती अंजलि की है उसने आगे कहा कि गाड़ी के नीचे अटक गयी थी अंजलि और मैं उसको देख कर डर गयी थी, मैंने डर की वजह से नहीं बताया।

अंजलि और उसकी लड़ाई के बारे में पूछने पर निधि का कहना है कि हमारी लड़ाई नहीं हुई, हमारी स्कूटी चलाने को लेकर बहस हुई थी,मैं घबरा गयी थी, मैंने पुलिस को नहीं बताया , मैंने घर जाना सही समझा वहीं निधि ने ये भी कहा कि ट्रक से टक्कर होते होते भी बचे, सब कुछ मेरे सामने हुआ है, लड़की ने ड्रिंक कर रखी थी, इसलिए उसकी ऐसे मौत हुई।

गौर हो कि 31 दिसंबर की रात दिल्ली में हुए कंझावला कांड को लेकर लोगों में गुस्सा है, लड़की को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटा गया और नग्न अवस्था में लड़की का शव बरामद हुआ, वहीं अंजलि की दोस्त निधि हादसे के बाद मौके से चली गई और वो मीडिया के सामने आई है और उसने खुलकर बताया है कि हादसे से पहले क्या हुआ था।

पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान या घाव नहीं मिले

वहीं कंझावला केस में मंगलवार को लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) आ गई है, बताते हैं कि प्रारंभिक मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान या घाव नहीं मिले हैं, उसकी मौत सिर, रीढ़ की हड्डी और निचले अंगों में चोट लगने के परिणामस्वरूप रक्स्राव होने तथा आघात पहुंचने के चलते हुई।

कोई भी चोट उसका यौन उत्पीड़न होने का साक्ष्य नहीं देती

रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि युवती को लगी कोई भी चोट उसका यौन उत्पीड़न होने का साक्ष्य नहीं देती है।सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का मानना है कि उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।युवती का पोस्टमार्टम सोमवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर में एक मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया।

'सभी चोटें संभवत: वाहन से हुई दुर्घटना और घसीटे जाने के कारण लगीं'

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए कहा, 'सिर, रीढ़ की हड्डी, बायीं जांघ की हड्डी और दोनों पैरों में गंभीर चोट पहुंचने के परिणामस्वरूप रक्स्राव हुआ और आघात लगा। सभी चोटें संभवत: वाहन से हुई दुर्घटना और घसीटे जाने के कारण लगीं।'

उन्होंने कहा, 'साथ ही, रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कोई भी चोट यौन उत्पीड़न का साक्ष्य नहीं देती है। अंतिम रिपोर्ट आने वाले समय में प्राप्त होगी। मामले की जांच जारी है।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article