आज की ताजा खबर 28 सितंबर 2023: World Cup 2023: टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन की हुई सरप्राइज एंट्री उज्जैन नाबालिग रेप केस में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 में भाग लेने वाली सभी टीमें
आईसीसी विश्व कप 2023 में भाग ले रही सभी 10 टीमों का ऐलान हो चुका है। जानिए भारत ले लेकर ऑस्ट्रेलिया के बीच जानिए किन देशों के किन खिलाड़ियों को मिली है टीम में जगह? पढ़ें पूरी खबरUP: संभल के स्कूल में सामने आया 'थप्पड़ कांड'
यूपी के संभल में भी मुजफ्फरनगर जैसा मामला सामने आया है. शिक्षिका ने समुदाय विशेष के बच्चों से छात्र की पिटाई करा दी शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पढ़ें पूरी खबरभारत के खिलाफ 'बब्बर खालसा' के साथ क्या साजिश रच रहा दाउद इब्राहीम
NIA ने हाल ही में अपनी तफ्तीश में बड़ा खुलासा किया है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संबंध भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी हैं, पढ़ें पूरी खबरWorld Cup 2023: टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन की हुई सरप्राइज एंट्री
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आगामी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में अंतिम समय में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं, पढ़ें पूरी खबरउज्जैन नाबालिग रेप केस में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
उज्जैन नाबालिग रेप केस में ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बताते हैं उसने भागने की कोशिश की कंक्रीट की दीवार से टकराकर वह नीचे गिर गया और पैर में गंभीर चोट आई है, पढ़ें पूरी खबरBulldozer in Faridabad: 5000 घरों पर टला बुलडोजर का खतरा
देश की राजधानी दिल्ली सीमा से सटे फरीदाबाद में यमुना किनारे बसी बस्तियों पर बुलडोजर का खतरा टल गया है, ऐसा बताया जा रहा है, पढ़ें पूरी खबरउज्जैन दुष्कर्म: अस्पताल में अजनबी को देखते ही परेशान हो उठती है नाबालिग पीड़िता
उज्जैन में जघन्य बलात्कार की शिकार होने के बाद इंदौर के एक अस्पताल में बड़ी सर्जरी से गुजरी 12 वर्षीय लड़की अस्पताल में किसी अजनबी व्यक्ति को देखते ही परेशान हो उठती है, पढ़ें पूरी खबरबढ़ने वाली है रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें?
सपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दानिश-बिधूड़ी प्रकरण में सभी शिकायतों को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है, पढ़ें पूरी खबरअब बढ़ई बने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समाज के अलग-अलग तबकों तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को वह एक नए 'अवतार' में दिखाई दिए। वह अचानक दिल्ली के कीर्ति नगर के एक फर्नीचर दुकान पहुंचे और लकड़ी से बनने वाली सामग्रियों का जायजा लिया और कारगीरों से बात की, पढ़ें पूरी खबरPakistan में आतंकी हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद गायब
Hafiz Saeed Son Kidnapped:पाकिस्तान में हाफिज सईद के बेटे कमालउद्दीन सईद के गायब होने की खबर आ रही है, इसके बाद से आतंकी सदमे में है, पढ़ें पूरी खबरBihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का हमला, कहा- 'नीतीश पलटू कुमार' घोषित
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है कि हमने उन्हें 'पलटू कुमार' घोषित कर दिया है, कहा- लालू यादव उन्हें पलटू कुमार कहते थे, पढ़ें पूरी खबरक्या 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा में ठन जाएगी?
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच क्या सबकुछ ठीक है? विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल ये दोनों दलों की अहमियत काफी अधिक है। सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में सपा मुख्य विपक्षी पार्टी है, ऐसे में अगर वो कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्चा खोल देगी तो कितनी मुसीबत हो सकती है, आपको समझाते हैं, पढ़ें पूरी खबरBJP विधायक ने नेहरू की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया देश का पहला प्रधानमंत्री
बीजेपी विधायक बसनगौड़ पाटिल यथनल ने हावेरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री थे, पढ़ें पूरी खबरUjjain Rape Case: दरिंदों को जीने का नहीं कोई हक- बोले धीरेंद्र शास्त्री
मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में जघन्य बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय लड़की का इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने ऑपरेशन किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है, पढ़ें पूरी खबरनहीं रहे भारत की हरित क्रांति के जनक
भारत की हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले एम एस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। स्वामीनाथन ने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि भारत के कम आय वाले किसान अधिक उपज पैदा करें। भारत के टॉप कृषि वैज्ञानिक और प्लांट आनुवंशिकीविद् में से एक मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन (Mankombu Sambasivan Swaminathan) उर्फ एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में सुबह 11.20 बजे चेन्नई में निधन हो गया। उन्हें भारत की हरित क्रांति का वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने गेहूं और चावल की उच्च उपज वाली किस्मों को पेश करने और आगे विकसित करने में प्रमुख भूमिका निभाई। पूरी खबर पढ़ें2000 रु के नोट बदलने या जमा करने के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन
2,000 रुपये के नोट (Rs 2000 Note) जमा करने या एक्सचेंज करने की समय सीमा समाप्त होने में केवल दो दिन बचे हैं। आज 28 सितंबर को कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। आज के बाद दो दिन ही 2000 रु बैंक में एक्सचेंज या बैंक जाकर अपने खाते में जमा कराए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ेंहिंद महासागर में ड्रैगन पर नकेल कसने की तैयारी
हिंद महासागर में चीन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीनी नौसेना मलक्का जलडमरूमध्य से अदन की खाड़ी तक हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाती ही जा रही है। पीएलए की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने मोदी सरकार से एक और विमान वाहक, तीन परमाणु संचालित पनडुब्बियों और छह डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का निर्माण करके अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कहा है। इनका निर्माण पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन के तहत और भारतीय शिपयार्ड में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ेंसीवान में अपराधी बेखौफ, मवेशी व्यवसायी को मारी गोली
सीवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मवेशी व्यवसायी को गोली मारी है। जिससे व्यवसायी नंदू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। रुपया छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारी है। व्यवसाई स्कॉर्पियो से अपने ससुराल मवेशी खरीदने जा रहा था। व्यवसाई को गोली मारने के बाद हथियार लहराकर बाइक से भागते अपराधियों की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है। देखें वीडियोखालिस्तान के मसले पर दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की साजिश?
देश की राजधानी दिल्ली में खालिस्तान के मसले पर युवाओं को उकसाने का फिर से प्रयास किया गया है। बुधवार (27 सितंबर, 2023) को कश्मीरी गेट फ्लाई-ओवर के पास दीवार पर खालिस्तान समर्थित ग्रैफिटी (किसी सार्वजनिक स्थान में दीवार पर बना चित्र या की गई लिखावट) थी। आरोप है कि यह नारे आतंकी संगठन के संचालक सिख्स फॉर जस्टिस की ओर से उत्तरी दिल्ली में लिखे गए। हालांकि, जैसे ही वहां लिखे नारे से जुड़ी जानकारी पुलिस को मिली, उसे आनन-फानन मिटवा दिया गया। पुलिस की ओर से इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की उचित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ेंपंजाब: कांग्रेस MLA गिरफ्तार
पंजाब में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार (28 सितंबर, 2023) को उनके खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ। सुबह साढ़े छह बजे के आसपास चंडीगढ़ में सेक्टर-पांच स्थित उनके आवास पर पुलिस की टीम अचानक धमक पड़ी। इस दस्ते ने वहां पहले दबिश दी, जिसके बाद खैरा को हिरासत में लेते हुए टीम अपने साथ उठा ले गई। पूरी खबर पढ़ेंPunjab में आज से तीन दिन का रेल रोको आंदोलन
पंजाब में गुरुवार (28 सितंबर, 2023) से किसानों के रेल रोको आंदोलन का आगाज हो गया। तीन दिन चलने वाले इस आंदोलन के दौरान वे अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाएंगे। किसान नेता और आंदोलन में शामिल होने वाले प्रदर्शनकारी इस दौरान ट्रैक पर बैठकर न सिर्फ धरना देंगे बल्कि चक्का जाम करने का भी प्रयास करेंगे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सूबे में कई जगह रेल सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इस रेल रोको आंदोलन से जुड़ी सारी बड़ी और अहम बातें:राजस्थान का रणः BJP के 'चाणक्य' शाह का 'चक्रव्यूह' तैयार!
राजस्थान के सियासी रण को लेकर बुधवार (28 सितंबर, 2023) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी अहम बैठक की। सूबे की राजधानी जयपुर में देर रात तक करीब तीन घंटे महामंथन चला। प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ यह चुनावी रणनीति पर चर्चा चुनावी चाणक्य कहलाने वाले (बीजेपी के) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने हुई। खास बात है कि इस मीटिंग में पार्टी चीफ जेपी नड्डा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। पूरी खबर पढ़ेंखालिस्तान में दिलचस्पी नहीं, 99% से अधिक सिख भारत से करते हैं प्यार
न्यूयॉर्क में एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन संत सिंह चटवाल ने कहा कि 99 प्रतिशत से अधिक सिख भारत से प्यार करते हैं और बहुत कम संख्या में खालिस्तान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जो चरमपंथी तत्व इस बारे में बात कर रहे हैं मुद्दा कभी पंजाब का नहीं रहा। एएनआई से बात करते हुए चटवाल ने कहा कि शायद ही कोई है जो खालिस्तान का समर्थन कर रहा है। कुछ प्रकार की बड़ी गलतफहमियां चल रही हैं। हम सभी सिख 99 प्रतिशत से अधिक भारत से प्यार करते हैं। भारत हमारा देश है। खालिस्तान में किसी की दिलचस्पी नहीं है। चटवाल ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट हूं कि यहां (खालिस्तान का समर्थन करने वाले) बहुत कम लोग हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है, वे कभी पंजाब नहीं गए। मुझे सिख होने पर गर्व है। मैं 50 साल से अधिक समय से अमेरिका देश में हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने समुदाय के लिए जो किया है उस पर सिखों को गर्व है। चटवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोला। उन्होंने सिखों के लिए बहुत कुछ किया है। मैं खुले तौर पर कह रहा हूं, शायद ही कोई है जो खालिस्तान का समर्थन कर रहा हो। पूरी खबर पढ़ेंदिल्ली मुखर्जी नगर के तीन मंजिला गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग
दिल्ली का कोचिंग हब कहे जाने वाले मुखर्जी नगर एरिया में बुधवार को एक गर्ल्स पीजी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस समय यह घटना हुई कई लड़कियां पीजी में ही मौजूद थीं। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अग्निशमन विभाग का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में किया 4800 करोड़ के निवेश का करार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन प्रवास रंग ला रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु लंदन में उनके विदेशी औद्योगिक घरानों के साथ आयोजित बैठकें सफल रही और लंदन के औद्योगिक जगत में उत्तराखंड सुरक्षित निवेश की संभावनाओं के रूप में उभरा। राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री जी ने रोड शो में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। पूरी खबर पढ़ेंमुझे टिकट नहीं देना किसी भी पार्टी के लिए अच्छा निर्णय नहीं होगा- पंकजा मुंडे
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वास्ते उन्हें टिकट नहीं देना किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छा निर्णय नहीं होगा। राज्य की पूर्व मंत्री मुंडे एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी पार्टी मुझे क्यों चुनाव में नहीं उतारेगी। मुझे जैसे उम्मीदवार को चुनाव में टिकट नहीं देना किसी भी पार्टी के लिए कोई अच्छा निर्णय नहीं होगा। यदि वे ऐसा निर्णय लेते हैं तो उन्हें लोगों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा। पंकजा को 2019 में उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने पार्ली विधानसभा सीट पर हरा दिया था।पंकजा ने यह भी कहा कि वह नया निर्वाचन क्षेत्र नहीं खोज रही हैं। उन्होंने अपनी बहन लोकसभा सदस्य प्रीतम मुंडे की जगह लेने की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया।बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं की जांच करेगी सीबीआई
पटना उच्च न्यायालय ने 1980 से 1998 के बीच करीब 300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में हुई अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पूरी करने का निर्देश दिया है। अदालत ने बिहार सरकार से 2004 में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई में देरी के कारणों की तहकीकात करने को भी कहा है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की एकल पीठ ने मंगलवार को सीबीआई की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि 2004 की रिपोर्ट 1980-1998 की अवधि के दौरान बिहार में लोअर सबऑर्डिनेट एजुकेशन सर्विस (एलएसएस) के सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों और पदोन्नति के मामले में बड़े पैमाने पर अनियमितता की ओर संकेत करती है। अदालत ने कहा कि सीबीआई की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को दबाकर राज्य की ओर से की गई देरी ने राज्य के हित को बहुत नुकसान पहुंचाया है और इस निष्क्रियता के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उनकी पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई पर विचार किया जाना चाहिए। पीठ ने सीबीआई और राज्य सरकार को एक महीने के भीतर उचित कार्रवाई करने पर विचार करने का निर्देश दिया।ओडिशा विधानसभा में भूमि अधिग्रहण बिल पास
ओडिशा विधानसभा ने भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास समेत चार विधेयक बुधवार को पारित किये। भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास विधेयक से सरकार को रणनीतिक एवं विकास परियोजनाओं की खातिर सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन से छूट मिल जाएगी। ये चारों विधेयक तब पारित किये गये जब विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने किन्हीं अन्य मुद्दों को लेकर सदन से बहिर्गमन किया।हाथियों के हमले में एक की शख्स की मौत
यूपी के पीलीभीत जिले की कलीनगर तहसील के थाना माधोटांडा क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वन विभाग के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हुई है और दो अन्य घायल हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात मूसापुर गांव निवासी रमेश (42) गांव के ही बाबूराम और सुरेंद्र लाल के साथ खेत से घर लौट रहा था, तभी जंगल से निकले पांच हाथियों ने तीनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई तथा सुरेंद्र और बाबूराम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एकत्र हुए ग्रामीणों ने शोर मचाकर व पटाखे जलाकर कर हाथियों को भगाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने नहीं दिया। आक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय वन चौकी से कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इस मामले पर कलीनगर के उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस की मदद से लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है और हाथियों की निगरानी की जा रही है। थाना माधोटांडा प्रभारी अचल कुमार ने बताया घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और ऐसा लगता हैं कि नेपाली हाथी भटक कर पीलीभीत बाघ रिजर्व में आ गए हैं।भूमि विवाद में तिहरे हत्याकांड में मामले में चार चकबंदी कर्मचारी निलंबित
जिला प्रशासन ने बुधवार को भूमि चकबंदी से जुड़े चार कर्मियों को निलंबित कर दिया है । यह कार्रवाई इस महीने की शुरुआत में यहां भूमि विवाद को लेकर एक दलित परिवार के तीन सदस्यों की कथित हत्या के सिलसिले में की गई है। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड वाले मोहिउद्दीनपुर गौस गांव में जमीनी विवाद संबंधी तथ्यों की जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक दीपक कौशांबी की अध्यक्षता में बनी जांच समिति द्वारा कराई गई थी । जांच समिति से आख्या प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा तीन चकबंदी लेखपालों एवं एक चकबंदी कर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला अपर जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार द्वारा जिले के मोहम्मदपुर गौस गांव में जमीनी विवाद के चलते हुए तिहरे हत्याकांड के बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जयचंद पांडे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी । समिति की आख्या प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर तीन चकबंदी लेखपालों राज किरण, शिलवंत सिंह, शिवेश सिंह तथा चकबंदी कर्ता राम आसरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दलित परिवार के तीन सदस्यों - शिवशरण (30), उनकी पत्नी बृजकली (25) और उनके ससुर होरीलाल (60) की 15 सितंबर को कथित तौर पर भूमि विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। हत्याओं के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गांव की कई झोपड़ियों में आग लगा दी थी। पुलिस ने पिछले हफ्ते मामले के मास्टरमाइंड समेत कई गिरफ्तारियां कीं ।'ओसामा को सम्मान, दिन में सुरक्षा और रात में आतंकवाद...', UN में भारत ने लगाई पाकिस्तान की क्लास, पढ़ें 5 बड़ी बातें
आज की ताजा खबर: यूक्रेन का रूस पर पलटवार, क्रास्नोडार की ऑयल रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला
TVK चीफ विजय का मास्टरस्ट्रोक! AIADMK के बागियों को दिए बड़े पद, पचम्मल डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
जोधपुर में गरजेगा 'राफेल', 'तरंग शक्ति' में भारत-फ्रांस का शक्ति प्रदर्शन; थामेंगे आसमान की कमान
'हमारे लिए ज्ञानेश कुमार भगवान...', SIR विवाद के बीच बंगाल BJP चीफ की बड़ी मांग, बोले- CEC को मिले पद्म भूषण
© 2026 Times Horizon Private Limited
