Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 25 जनवरी, 2023: पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंगलवार रात इस डाक्यूमेंट्री को दिखाए जाने को लेकर जेएनयू कैंपस में बवाल हुआ। जेएनयू छात्र संघ का आरोप है कि कैंपस में स्क्रीनिंग के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर पत्थर फेंका। इससे पहले यह डॉक्यूमेंट्री हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दिखाई गई। राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए भले ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी हो। लेकिन प्रदेश के लाखों कर्मचारी सरकार से खुश नहीं है। 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने सड़क यातायात को लेकर परामर्श जारी किए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
भारत सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल 106 लोगों को यह सम्मान दिया गया है। सपा के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है। अन्य पुरस्कार विजेताओं में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के प्रणेता दिवंगत दिलीप महालनाबिस और श्रीनिवास वर्धन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्मिकों को गणतंत्र दिवस पर बोनस का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यूपीपीसीएल ने वर्ष 2021-22 के लिए कारपोरेशन अपने कार्मिकों को तदर्थ अनुग्रह धनराशि (बोनस) प्रदान करेगा। कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज की पहल पर इस तरह का प्रस्ताव पावर कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा पारित कर दिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार यानी 25 जनवरी को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं।
प्लेन में सफर करने वालों के लिए सुविधा के लिहाज से सुखद खबर आई है। अब अगर एयरलाइन कंपनी फ्लाइट में आपकी बुक की गई कैटेगरी (श्रेणी) वाले टिकट को अगर से डाउनग्रेड (फेरबदल कर निचली श्रेणी में डाल देती है) करती है, तब उसकी भरपाई उसे खुद ही करनी होगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस बाबत आदेश दिया है कि एयरलाइन कंपनियों को घरेलू उड़ानों की टिकट निचली श्रेणी में यानी ‘डाउनग्रेड’ करने पर प्रभावित यात्री को टिकट की कीमत का 75 प्रतिशत हिस्सा वापस लौटाना होगा।
इस बार Digital talk 26 जनवरी स्पेशल है, Republic day Parade में हिस्सा लेने वाली सीआरपीएफ (CRPF) की 140 शेरनियों के साथ 'टाइम्स नाउ नवभारत' (Times Now Navbharat) के 'मुनीष देवगन' (Munish Devgan) ने पूरा दिन बिताया, एपिसोड में आप देखेंगे कैसे सीआरपीएफ की महिलाओं की रगों में देश सेवा का जज्बा पैदा हुआ। कैसे वह घर से दूर वर्दी में देश की सेवा कर रही है।
भारत गुरुवार को 74वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में अनावरण किए गए कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था, जहां एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी। हर साल, देश भर में लाखों लोग अपने टेलीविजन सेट पर समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और देश की प्रगति और उपलब्धियों को देखते हैं। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की थीम '‘Jan-Bhagidari'(लोगों की भागीदारी) है।
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बना रहे हैं, वहीं इससे पहले बुधवार को ही दिन में ही जामिया के गेट नंबर 8 से पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
कंगाली और बदहाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान में अब सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह पर कैंची चलाई जा सकती है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से गठित नेशनल ऑस्टैरिटी कमेटी (नैक) लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों की 10 फीसदी सैलरी काटने पर विचार कर रही है। यह जानकारी बुधवार (25 जनवरी, 2023) को "दि न्यूज" की रिपोर्ट के हवाले से पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की ओर से दी गई।
बागेश्वर धाम महाराज के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। उनका कहना है कि वो कोई चमत्कार नहीं करते। हालांकि नागपुर स्थित अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की तरफ से बयान के बाद बागेश्वर धाम अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं।
शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) आज 25 जनवरी 2023 को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए रिलीज हो गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है। शाहरुख की वापसी जबरदस्त होने वाली है। फिल्म पठान की ओपनिंग जबरदस्त होने वाली है।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने आठ हफ्तों के लिए अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अंतरिम जमानत के पहले हफ्ते में उसे यूपी छोड़ना होगा।
पाकिस्तान के मौजूदा संकट पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) के पूर्व जज जस्टिस मार्कण्डेय काटजू (Justice Markandey Katju) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ये लोग लगता है कि रोज नमाज नहीं पढ़ते हैं, तभी अल्ला इन लोगों से खफा है।
गोधरा दंगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटोनी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
लखनऊ के हजरतगंज में भरभरा कर गिरी 5 मंजिला इमारत के मलबे में से अब तक 12 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। NDRF और SDRF का ऑपरेशन जारी है।
हिमालय की गोद में पाया जाने वाला रुद्राक्ष का पेड़ अपने हर फल के लिए महत्व रखता है। पेड़ पर आने वाले हर तरह के रुद्राक्ष फिर चाहे वो एक मुखी हो या 14 मुखी, सभी का अपना अलग महत्व होता है।
देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चा में है। गुजरात दंगों पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंटरी बनाई है जिसका विरोध हो रहा है।
बागेश्वरधाम सरकार की चर्चा ना सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है। बागेश्वरधाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो रामकथा के लिए पाकिस्तान भी जाने के लिए तैयार हैं।
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि 18 साल की उम्र से पहले की युवती की शादी को रद्द नहीं किया जा सकता है। पीठ ने इस संबंध में फैमिली कोर्ट के पहले के आदेश को भी रद्द कर दिया। मुख्य न्यायाधीश पी.बी. वराले और न्यायमूर्ति एस विश्वजीत शेट्टी ने यह आदेश हाल ही में एक महिला द्वारा इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
