देश

पाकिस्तान में बागेश्वर सरकार ! 'यदि दुनिया में 50 से 60 इस्लामिक देश तो एक हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं'

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 25, 2023, 08:44 AM IST

बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा वो तो पाकिस्तान में भी राम कथा के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही कहा कि अगर दुनिया में 50 से 60 इस्लामिक देश हो सकते हैं तो हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता।

बागेश्वरधाम सरकार की चर्चा ना सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है। बागेश्वरधाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो रामकथा के लिए पाकिस्तान भी जाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि जिस तरह से उनकी चर्चा भारतीय मीडिया में है, उनके दावों की चीरफाड़ की जा रही है,ठीक वैसे ही पाकिस्तान में भी मीडिया में उनके दावों की चर्चा हो रही है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जब पूछा गया कि वो हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं तो जवाब में कहा कि पूरी दुनिया में 50 से 60 इस्लामिक देश हैं को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है। शास्त्री ने कहा कि लेकिन वो ना तो सरकार ना तो भगवान हैं जो हिंदू राष्ट्र बना देंगे। सभी सनातनी लोगों को इस महत्वपूर्ण कार्य में आगे आकर सहयोग देना होगा।

श्याम मानव ने क्या कहा

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति नागपूर के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने कहा कि अगर किसी के बारे में खुलासा करते हैं तो उन्हीं के भक्त उन्हें धमकी देते हैं, मारने के लिए दौड़ते हैं। लेकिन बागेश्वर धाम के बाबा को मिली धमकी से हमे बुरा लगा ऐसा किसी के साथ नही होना चाहिये। हम 40 सालों से काम कर रहें है ना कभी किसीको धमकी दी ना गाली दी. इसलीये बागेश्वर धाम के शास्त्री को मिलने वाली धमकीया इसका हम समर्थन नही करते। हमने सिर्फ इतना कहा है और आज भी कह रहें है की बागेश्वर महाराज लोगों को ठगते है दिव्य शक्ति का दावा करते है इसलिये हमने उन्हे चैलेन्ज दिया है आप दिव्य शक्ति दिखा दीजीये हम आपसे माफी मांग लेंगे और हम हमेशा के लिए काम बंद कर देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article