इस बार Digital talk 26 जनवरी स्पेशल है, Republic day Parade में हिस्सा लेने वाली सीआरपीएफ (CRPF) की 140 शेरनियों के साथ 'टाइम्स नाउ नवभारत' (Times Now Navbharat) के 'मुनीष देवगन' (Munish Devgan) ने पूरा दिन बिताया, एपिसोड में आप देखेंगे कैसे सीआरपीएफ की महिलाओं की रगों में देश सेवा का जज्बा पैदा हुआ। कैसे वह घर से दूर वर्दी में देश की सेवा कर रही है।
उनकी रोजमर्रा की जिंदगी कैसी है, वह कैसे रहती हैं, क्या खाती हैं। वे घर पर फोन पर कैसे बात करती हैं और वह कैसे देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन के उभरी हैं।
सीआरपीएफ (CRPF) में भर्ती होने के बाद कैसे वो आम लड़की से फौलादी इरादों वाली बन गई, कई शेरनियों ने बताया कि पहले उनके घरों के आसपास के लोग ताने कसते थे लेकिन वर्दी पहनने के बाद सलाम करते हैं. कैसे हर मुश्किल हालात का डटकर सामना करती हैं।
