बॉलीवुड

451 करोड़ी 'Hanuman Ansh' के एक्टर की फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान, इतने कम पैसों में किया गुजारा

फिल्म हनुमान अंश जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले मूवी के लीड एक्टर शोभिनव सत्य ने अपनी फीस को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...

Image

शोभिनव ने किया खुलासा (pic credit-hanuman ansh movie)

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की है। करीब 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 451 करोड़ रुपये की कमाई की है। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्य को इस मूवी के लिए कितने रुपये मिले हैं। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते है कि शोभिनव सत्य की फीस के बारे में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में बैन होगी Netflix की पाकिस्तानी सीरीज? AICWA ने PM Modi से की बड़ी मांग)

शोभिनव ने किया खुलासा

हाल ही में गेम चेंजर पॉडकास्ट में शोभिनव ने पूछा गया कि क्या आपको फिल्म हनुमान अंश के लिए 15 लाख रुपये मिले थे। इसपर शोभिनव ने कहा कि ये महज एक अफवाह है। शोभिनव ने बताया कि उनकी फीस को लेकर इंटरनेट पर जो आंकड़ा बताया जा रहा है, वह बिल्कुल झूठ है। जब शोभिनव सत्य ने अपनी फीस का खुलासा किया तो यह जानकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि फिल्म में नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाने के लिए उन्हें सिर्फ 1 लाख रुपये मिले थे। हालांकि, इस प्रोजेक्ट में उनकी भूमिका सिर्फ एक एक्टर तक सीमित नहीं थी। शोभिनव ने असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी, जिसके लिए उन्हें अलग से पैसे दिए गए। यानी पर्दे पर बाबा का किरदार निभाने के साथ-साथ वह कैमरे के पीछे भी फिल्म का हिस्सा थे।

ओटीटी पर आने वाली है हनुमान अंश

बताते चलें कि फिल्म हनुमान अंश जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हनुमान अंश 27 नवंबर को सोनी लिव पर दस्तक देगी। जो लोग सिनेमाघर में फिल्म देख नहीं पाए थे। वो अब घर बैठे नीम करोली बाबा की मूवी देख पाएंगे। फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है लेकिन शुरू में ऐसा लग रहा था कि ये मूवी पिट जाएगी। बाद में ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आपको फिल्म हनुमान अंश कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article