तमिलनाडु के तिरुप्परंकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बावजूद विवादित दीपथून पर पारंपरिक दीपक नहीं जलाया गया। इसके बजाय मंदिर के अधिकारियों ने सामान्य परंपरा के अनुसार उचिपिल्लयार मंडपम में दीप जलाया। इसको लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
देश
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, पुराने स्थान पर हुई पूजा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प
- Edited by: शिव शुक्ला
- Updated Nov 24, 2026, 07:56 PM IST
