लखनऊ

Bonus in UP: गणतंत्र दिवस पर यूपी के इन कर्मचारियों को योगी सरकार ने दिया बोनस की सौगात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 08:23 PM IST

up governmen bonus to UPPCL Employees: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के 32517 कार्मिकों को मिलेगी बोनस की धनराशि, बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर धनराशि दी जाएगी

Image

प्रदेश की योगी सरकार और कारपोरेशन अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति संवेदनशील

KEY HIGHLIGHTS

  1. वर्ष 2021-22 के लिए कार्मिकों को बोनस देगी योगी सरकार
  2. पॉवर कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा पारित किया गया प्रस्ताव
  3. बोनस की धनराशि पर लगभग 19 करोड़ व्ययभार आएगा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्मिकों को गणतंत्र दिवस पर बोनस का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यूपीपीसीएल ने वर्ष 2021-22 के लिए कारपोरेशन अपने कार्मिकों को तदर्थ अनुग्रह धनराशि (बोनस) प्रदान करेगा। कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज की पहल पर इस तरह का प्रस्ताव पावर कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा पारित कर दिया गया है।

बोनस की धनराशि पर लगभग 19 करोड़ व्ययभार आएगा और इससे कारपोरेशन के 32517 कार्मिकों को लाभ प्राप्त होगा। बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर धनराशि कार्मिकों को प्राप्त होगी।

अध्यक्ष एम. देवराज के अनुसार, प्रदेश की योगी सरकार और कारपोरेशन अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति संवेदनशील है। हमारी कोशिश है कि निगम की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर कार्मिकों को उनके हित लाभ मिलते रहें। उन्होंने कार्मिकों से अपील की है कि अपने कार्यों को इमानदारी, निष्ठा एवं परिश्रम के साथ करते रहें। प्रबन्धन हमेशा उनके साथ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article