क्रिकेट

Exclusive Video: गर्व है वैभव पर, फाइनल जीतकर लौटे, ऐतिहासिक पारी के बाद कोच मनीष ओझा ने दी प्रतिक्रिया

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी पर उनके कोच मनीष ओझा ने टाइम्सनाउ से खास बातचीत की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनका यह फॉर्म जारी रहे और इंडिया ए फाइनल जीतकर ही लौटे।

Image

वैभव सूर्यवंशी कोच (साभार-X)

मंगलवार का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 और सबसे तेज दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने पहले ही ओवर में अपनी मंशा साफ कर दी थी जब उन्होंने जाहिद अली के ओवर में हैट्रिक छक्के जड़े। वैभव ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा और फिर शतक तक का सफर तय करने के लिए केवल 12 गेंद लिए। उन्होंने 28 गेंद में 16 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की और लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया।

एक के बाद एक टूटते गए रिकॉर्ड

वैभव डैडी हंड्रेड लगाने के लिए जाने जाते हैं। यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में भी उन्होंने उसी ट्रेंड को फॉलो किया और आउट होने से पहले 53 गेंद में 204 रन की पारी खेली। उन्होंन 40 गेंद में सबसे तेज 150 रन और फिर 52 गेंद में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 28 छक्के जड़े जो किसी भी फॉर्मेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने टाइम्सनाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

वैभव सूर्यवंशी पर गर्व है, बोले-मनीष ओझा

वैभव के कोच मनीष ओझा ने कहा कि उनके इस पारी पर हमें गर्व है। सूर्यवंशी ने 28 गेंद में शतक, 52 गेंद में दोहरा शतक जड़ा। इतना ही नहीं एक पारी में 28 छक्के के रिकॉर्ड ने इस पारी को और भी खास बना दिया। उन्होंने आगे कहा 'एक कोच के तौर पर मेरे लिए यह गौरवपूर्ण क्षण हैं। मैं बहुत खुश हूं। उनके इस परफॉर्मेंस ने इंडिया ए को 14.2 ओवर में मैच जितवा दिया। टीम इंडिया और वैभव का बहुत-बहुत बधाई। हमें उम्मीद है कि वह इस तरह की शानदार पारी जारी रखें। आने वाले मैच में भी इसी फॉर्म को जारी रखें और फाइनल जीतकर ही भारत लौटें। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफाइनल 26 जबकि दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article