देश

Padma Puraskar 2023: पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह के साथ-साथ छह को पद्म विभूषण, 91 हस्तियों को पद्मश्री

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 25, 2023, 11:28 PM IST

Padma Puraskar 2023, Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 106 पद्म पुरस्कार विभिन्न विधाओं की हस्तियों को प्रदान किए जाएंगे। इसकी घोषणा सरकार की ओर से कर दी गई है।

Image

पद्म पुरस्कार 2023

Padma Puraskar 2023, Padma Awards 2023: भारत सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल 106 लोगों को यह सम्मान दिया गया है। सपा के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है। अन्य पुरस्कार विजेताओं में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के प्रणेता दिवंगत दिलीप महालनाबिस और श्रीनिवास वर्धन शामिल हैं।

राष्ट्रपति से मंजूरी

2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा।

PADMA VIBHUSHAN

पद्म विभूषण 2023 लिस्ट

26 गुमनाम नायकों को सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को डॉक्टर दिलीप महालनाबिस सहित 26 गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। महालनाबिस 1971 के बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थियों के शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनिया भर में ‘‘ओआरएस’’ घोल के उपयोग को बढ़ावा दिया, जिससे पांच करोड़ से अधिक लोगों की जान बच सकी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं। नौ पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, लेखक सुधा मूर्ति और उपन्यासकार एसएल भैरप्पा शामिल हैं।

PADMA BHUSHAN

पद्म भूषण 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, दिवंगत अरबपति राकेश झुनझुनवाला, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और संगीतकार एमएम कीरावनी सहित 91 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर और कोच गुरचरण सिंह को खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

padam shri

पद्मश्री लिस्ट

है तीन श्रेणी

पद्म पुरस्कार 1954 में स्थापित भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। इसके तहत तीन श्रेणियों में सम्मानित किया जाता है- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धी हासिल कर चुके लोगों को दिया जाता है।

देश और विदेश दोनों के नागरिकों के लिए

ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों दोनों को दिए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया एक विशेष रूप से नियुक्त समिति की सिफारिशों पर आधारित है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

कहीं रेड अलर्ट तो कहीं रूठा मॉनसून! पूर्वोत्तर-दक्षिण भारत में बारिश का कहर; भूस्खलन-बाढ़ से तबाही; IMD की बड़ी चेतावनी

कहीं रेड अलर्ट तो कहीं रूठा मॉनसून! पूर्वोत्तर-दक्षिण भारत में बारिश का कहर; भूस्खलन-बाढ़ से तबाही; IMD की बड़ी चेतावनी