LIVE

ताजा खबर, 2 अक्टूबर 2023 : मेघालय में आया तेज भूकंप, महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें

आज की ताजा खबर Live

ताजा खबर, 2 अक्टूबर 2023 : मेघालय में आया तेज भूकंप, महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 2 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें LIVE: सोमवार शाम को मेघायल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसकी धमक पश्चिम बंगाल और असम तक देखी गई। वहींसोमवार को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बेपटरी होते-होते रह गई है। दरअसल साजिशकर्ताओं ने गंगरार-सोनियाना सेक्शन में ट्रैक की जॉगल प्लेट पर कुछ पत्थर और छड़ें लगा रखी थी, ताकि जैसे ही वंदे भारत ट्रेन वहां से तेजी से गुजरे, वो बेपटरी हो जाए। मुंबई स्थित महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और उसके आस-पास कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 3 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी (PNG) या पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत 2 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर्स) कम कर दी है वहीं बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण जारी कर दिया है। इसके अनुसार राज्य में 27 फीसदी पिछड़ी जाति, 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ी जाति के लोग हैं। बता दें कि जातिगत सर्वे को लेकर राज्य में काफी विवाद हुआ था। मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी आज से यानी 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के लिए शुरू की जा रही है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की पल-पल की बड़ी खबरें...

OCT 03, 2023 00:10 IST

Jan Gan Ka Mann:'जाति सर्वे' से INDIA को फायदा या बीजेपी को ?

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियां अपने कील-कांटे दुरूस्त करने में जुटी हैं, वहीं सवाल ये है कि अभी चुनाव हुए तो 2024 का रिजल्ट क्या होगा ? पढ़ें पूरी खबर
OCT 03, 2023 00:09 IST

Bihar Caste Census: नीतीश पर भारी लालू की जाति

हम बात अपर कास्ट यानि कि जनरल कास्ट की करें तो इस लिस्ट में ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद राजपूत (3.45 प्रतिशत), फिर भूमिहार (2.86 प्रतिशत) और फिर कायस्थ (0.60) के साथ चौथे नंबर पर है। बिहार में सवर्णों की कुल आबादी 15.52 प्रतिशत है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 22:46 IST

गिरफ्तार ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था

आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बताते हैं जांच में सामने आ रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था, पढें पूरी खबर
OCT 02, 2023 21:31 IST

जालंधर: अपनी ही 3 बेटियों को मारकर मां-बाप ने संदूक में किया बंद

यह मामला मकसूदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कानपुर गांव में हुआ है। घर के मालिक ने पुलिस को बताया कि हत्या का संदिग्ध आरोपी शराब पीने का आदी था। मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए भी उसे कहा था, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 21:30 IST

नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें, मृतकों में 12 बच्चे शामिल

महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बताते हैं कि नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें हो गईं हैं मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 19:52 IST

मेघालय में आया तेज भूकंप

सोमवार शाम को मेघायल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसकी धमक पश्चिम बंगाल और असम तक देखी गई, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 18:33 IST

मथुरा-वृंदावन हुए पूरी तरह से 'हाउस फुल'

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इतवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा ऐसा इसलिए कि लंबा वीकेंड पड़ गया साथ ही यहां आने श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 18:31 IST

PM मोदी ने मध्य प्रदेश को दिया 19000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा

पीएम मोदी ने ग्वालियर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 17:19 IST

वंदे भारत को ट्रैक से उतारने की बड़ी साजिश नाकाम

सोमवार को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बेपटरी होते-होते रह गई है। दरअसल साजिशकर्ताओं ने गंगरार-सोनियाना सेक्शन में ट्रैक की जॉगल प्लेट पर कुछ पत्थर और छड़ें लगा रखी थी, ताकि जैसे ही वंदे भारत ट्रेन वहां से तेजी से गुजरे, वो बेपटरी हो जाए, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 15:55 IST

महानगर गैस ने CNG और PNG की कीमत घटाई

एमजीएल के अनुसार मुंबई में सीएनजी की कीमत अब 76.00 रुपये प्रति किलोग्राम होगी और घरेलू पीएनजी की कीमत अब 47 रुपये प्रति एससीएम होगी, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 15:51 IST

टीचर अवध ओझा ने PM मोदी की तुलना मुहम्मद गोरी से कर डाली

टीचर अवध ओझा (Avadh Ojha) अपने प्रेरक वीडियो के लिए खासे लोकप्रिय हैं और उनके वीडियो खासे पसंद किए जाते हैं मगर अब जो उनका वीडियो सामने आया है उसे लेकर विवाद खड़ा होता दिख रहा है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 15:31 IST

PM Modi को मिले तोहफों की नीलामी आज से शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी आज से यानी 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के लिए शुरू की जा रही है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 02, 2023 14:55 IST

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में धोए बर्तन

गांधी जयंती के दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचकर सेवा की। राहुल ने यहां सेवादार बनकर बर्तन धोए। वह अन्य सिख सेवादारों के साथ बैठे और भक्तों को प्रसाद परोसने वाले बर्तन धोए। इस दौरान राहुल सिर पर पवित्र पटका भी बांधे हुए थे। राहुल इस दौरान अन्य लोगों के साथ बात भी करते रहे और बर्तन भी धोते रहे। बता दें कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा -2 से पहले लगातार इसी अंदाज में लोगों से मिल रहे हैं। इससे पहले वह कुलियों और बढ़ई से मिलकर उनके जैसा ही काम करने का हुनर दिखा चुके हैं।
OCT 02, 2023 13:26 IST

बिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी

बिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 27% ओबीसी और 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग हैं।
OCT 02, 2023 12:39 IST

कांग्रेस ने राजस्थान को तबाह कर दिया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 5 साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है। मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?
OCT 02, 2023 12:37 IST

NIA की 60 से अधिक लोकेशन पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छापेमारे हैं। जानकारी के मुताबिक, इन दो राज्यों में 60 से अधिक लोकेशन पर छापेमारी की गई है।
OCT 02, 2023 12:13 IST

प्रयागराज में पुजारी की निर्मम हत्या

संगम नगरी प्रयागराज में एक मंदिर के पुजारी की हाथ- पैर बांध कर हत्या कर दी गई। पुजारी की लाश मंदिर परिसर के अंदर बने बाग में मिली है। सुबह लोग जब मंदिर में पूजा करने आये लोगों ने देखा तो मंदिर का ताला टूटा था और मूर्तिया बिखरी पड़ी थी वही पुजारी भी लापता था जब लोगों ने अमरूद के बाग में देखा तो पुजारी की हाथ पैर बंधी लाश पड़ी थी लाश देखकर वहां हड़कंप मच गया।
OCT 02, 2023 12:12 IST

ब्रिटेन में सिख मरीज के साथ बर्बरता

नर्सों ने एक सिख मरीज की दाढ़ी को प्लास्टिक के दस्तानों से बांध दिया, उसे उसके ही पेशाब में छोड़ दिया और उसे वह खाना दिया, जो वह धार्मिक कारणों से नहीं खा सकता था। यह दावा यूके के शीर्ष नर्सिंग वॉचडॉग के एक वरिष्ठ व्हिसलब्लोअर ने किया है। नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल (एनएमसी) की ओर से द इंडिपेंडेंट को लीक किए गए एक डोजियर में कहा गया कि सिख व्यक्ति ने एक नोट में भेदभाव की शिकायत करने के बावजूद इन नर्सों को काम करने की अनुमति दी थी।
OCT 02, 2023 10:25 IST

दिल्ली से ISIS आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आईएसआईएस आतंकवादी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा के रूप में की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह आतंकवादी NIA की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड था और उसके सिर पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इसके आलवा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अन्य संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
OCT 02, 2023 10:02 IST

देवरिया में भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या

देवरिया जिले के रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई है।