देश

वंदे भारत को ट्रैक से उतारने की बड़ी साजिश नाकाम, पटरी पर बिछा था पत्थर, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 2, 2023, 04:32 PM IST

Udaipur Jaipur Vande Bharat Express: सोमवार को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बेपटरी होते-होते रह गई है। दरअसल साजिशकर्ताओं ने गंगरार-सोनियाना सेक्शन में ट्रैक की जॉगल प्लेट पर कुछ पत्थर और छड़ें लगा रखी थी, ताकि जैसे ही वंदे भारत ट्रेन वहां से तेजी से गुजरे, वो बेपटरी हो जाए।

Image

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश नाकाम (फोटो- PTI&Twitter)

Udaipur Jaipur Vande Bharat Express: राजस्थान में उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर से उतारने की एक बड़ी साजिश नकाम हो गई है। ड्राइवर ने ऐन वक्त पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और पटरी से उतरने से बचा लिया। इस मामले को लेकर जांच जारी है।

गंगरार-सोनियाना सेक्शन के पास की घटना

सोमवार को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बेपटरी होते-होते रह गई है। दरअसल साजिशकर्ताओं ने गंगरार-सोनियाना सेक्शन में ट्रैक की जॉगल प्लेट पर कुछ पत्थर और छड़ें लगा रखी थी, ताकि जैसे ही वंदे भारत ट्रेन वहां से तेजी से गुजरे, वो बेपटरी हो जाए, लेकिन ट्रेन में सतर्क ड्राइवर ने ऐसा होने नहीं दिया। उसे जैसे ही लगा कि ट्रैक पर कुछ गड़बड़ है, उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस घटना के सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आए हैं।

सुबह की है घटना

घटना सुबह करीब 9:55 बजे हुई और इसकी जांच रेलवे पुलिस और जिला पुलिस कर रही है। डीएससी/अजमेर, आईपीएफ/भीलवाड़ा, पीडब्ल्यूआई/गंगरार, स्थानीय पुलिस और जीआरपी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। डीएससी/अजमेर ने एसपी/चित्तौड़गढ़ को जानकारी दी। आरपीएफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

छह दिन चलती है ट्रेन

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है, उदयपुर शहर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करती है और 14:05 बजे जयपुर पहुंचती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article