देश

Bihar Caste Census: नीतीश पर भारी लालू की जाति, टॉप 10 से भूमिहार बाहर; जानिए ब्राह्मण-राजपूत का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 3, 2023, 12:26 AM IST

Bihar Caste Census: हम बात अपर कास्ट यानि कि जनरल कास्ट की करें तो इस लिस्ट में ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद राजपूत (3.45 प्रतिशत), फिर भूमिहार (2.86 प्रतिशत) और फिर कायस्थ (0.60) के साथ चौथे नंबर पर है। बिहार में सवर्णों की कुल आबादी 15.52 प्रतिशत है।

Image

बिहार में जाति आधारित जनगणना में लालू की जाति नीतीश की जाति से आगे

Photo : Twitter

Bihar Caste Census: बिहार में आज जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट आ गई है। 2024 के चुनाव से पहले यह रिपोर्ट नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। हालांकि एक मामले में लालू यादव इस रिपोर्ट के जरिए नीतीश कुमार को पटखनी देते दिख रहे हैं। जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार लालू की जाति का दबदबा दिख रहा है तो वहीं नीतीश कुमार की जाति उससे काफी पीछे दिख रही है। गिरिराज सिंह की जाति यानि कि भूमिहार तो टॉप 10 में भी नहीं है।

हिंदुओं में यादव सबसे ज्यादा

जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुओं में सबसे ज्यादा आबादी यादवों की है। इसी समाज से लालू यादव आते हैं। वहीं नीतीश कुमार की जाति यानि कि कुर्मी की बात की जाए तो वो 10वें नंबर पर है।

बिहार की टॉप 10 जातियां
0जातिसंख्या (प्रतिशत में)
1यादव14.2666
2दुसाध, धारी, धरही5.3111
3मोची, चमार, रविदास5.2550
4कुशवाहा 4.2120
5शेख3.82
6मोमिन3.5450
7ब्राह्मण 3.6575
8राजपूत3.4505
9मुसहर3.0872
10कुर्मी 2.8785

बिहार में कितने सवर्ण

इसके बाद अगर हम बात अपर कास्ट यानि कि जनरल कास्ट की करें तो इस लिस्ट में ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। इसके बाद राजपूत (3.45 प्रतिशत), फिर भूमिहार (2.86 प्रतिशत) और फिर कायस्थ (0.60) के साथ चौथे नंबर पर है। बिहार में सवर्णों की कुल आबादी 15.52 प्रतिशत है।

बिहार में अन्य जातियां

बिहार की जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार इसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 36.01%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 27%, अनुसूचित जाति (SC) 19.65%, अनुसूचित जनजातियां (ST) 1.68% हैं। धर्म के हिसाब से देखें तो बिहार की 13 करोड़ की जनसंख्या में हिंदू (81.9%), मुस्लिम (17.7%), ईसाई (0.05%), सिख (0.01%), बौद्ध (0.08%), जैन (0.0096%) और अन्य धर्मों के 0.12% लोग हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द