सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार 25 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इसी से साथ अदालत ने इन दोनों दिल्ली दंगों के आरोपियों की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी दिया है।
बता दें कि यह दोनों साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में बड़ी साजिश रचने के आरोपी हैं। दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच गठित की जाएगी।
देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है।
दोनों आरोपियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे और कपिल सिबल ने अदालत से दोनों आरोपियों के लिए अंतरिम जमानत की मांग की। इस पर अदालत ने कहा कि आज जनानत नहीं दे सकते, देखते हैं सरकार की तरफ से क्या जवाब आता है।
यह खबर अपडेट की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए पेज पर बने रहें
