देश

Maharashtra: नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें, मृतकों में 12 बच्चे शामिल-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 2, 2023, 09:35 PM IST

Nanded Maharashtra Hospital Death: महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बताते हैं कि नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें हो गईं हैं मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे के एक अस्पताल में एक ही दिन में 18 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब राज्य के नांदेड़ से ऐसी ही खबर सामने आ रही है, बताते हैं कि नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हो गई है, दुखद यह है कि मृतकों में 12 नवजात शिशु भी शामिल हैं।

इस घटना ने महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है और राज्य की चिकित्सा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है और लोग लचर सरकारी तंत्र को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।

वहीं डॉ. वाकोडे डीन, सरकारी मेडिकल कॉलेज नांदेड़ ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 6 मेल और 6 फीमेल नवजात शिशुओं की मौत हो गई...12 वयस्कों की भी विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो गई..(ज्यादातर सांप के काटने से), उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारियों के तबादलों के कारण हमारे लिए कुछ कठिनाई थी।

लोग गुस्साए हैं और मामले की शीघ्र जांच की मांग

उन्होंने आगे कहा कि इस अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं और कई मरीज थे तो हमारा स्वीकृत बजट भी गड़बड़ा गया.. लेकिन हम स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदते हैं और मरीजों को उपलब्ध कराते हैं वहीं इस घटना से नांदेड़ समेत पूरे राज्य में सनसनी है और इस लोग गुस्साए हैं और मामले की शीघ्र जांच की मांग की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article