देश

Viral Video: 'मुगल वंश की तरह एक मोदी राजवंश होगा' टीचर अवध ओझा ने PM मोदी की तुलना मुहम्मद गोरी से कर डाली

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 2, 2023, 03:51 PM IST

Avadh Ojha Viral Video: Unacademy के एक टीचर अवध ओझा यह कहते दिख रहे हैं कि मुगल वंश की तरह एक मोदी राजवंश भी होगा।

Image

Unacademy टीचर अवध ओझा पीएम मोदी पर तंज कसते दिख रहे हैं

Avadh Ojha Video on PM Modi: टीचर अवध ओझा (Avadh Ojha) अपने प्रेरक वीडियो के लिए खासे लोकप्रिय हैं और उनके वीडियो खासे पसंद किए जाते हैं मगर अब जो उनका वीडियो सामने आया है उसे लेकर विवाद खड़ा होता दिख रहा है क्योंकि इसमें वो पीएम मोदी पर तंज कसते दिख रहे हैं और वो यह कहते दिख रहे हैं कि मुगल वंश की तरह एक मोदी राजवंश भी होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें Unacademy के टीचर अवध ओझा यह कहते दिख रहे हैं कि मुगल वंश की तरह एक मोदी राजवंश भी होगा, वह आगे कहते हैं कि अगर पीएम मोदी की कोई संतान नहीं है तो यह कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुहम्मद गोरी की भी कोई संतान नहीं थी, वह आगे कहते हैं कि नया संसद भवन मोदी का महल होगा.... उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करण सांगवान के वीडियो को लेकर भी खासा विवाद

गौर हो कि हाल ही में Unacademy के टीचर करण सांगवान द्वारा छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहने के बाद ये वीडियो सामने आया है, टीचर करण सांगवान के वीडियो को लेकर भी खासा विवाद खड़ा हुआ था।

छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की कही थी बात

करण सांगवान द्वारा ऑनलाइन क्लास में छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहने के बाद अनएकेडमी काफी विवादों में रही थी वहीं अब टीचर अवध ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संचालन की तुलना मुहम्मद गोरी से की है जिसके बाद इसपर भी विवाद खड़ा होता दिख रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article