देश

PM मोदी ने मध्य प्रदेश को दिया 19000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा, कहा- MP को टॉप 3 राज्यों में ले जाएंगे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 2, 2023, 05:44 PM IST

पीएम मोदी ने ग्वालियर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है।

Image

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

Photo : Twitter

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है। सोमवार को ग्वालियर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 19000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने इस दौरान कई परियोजनाओं का शिलांन्यास और उद्घाटन किया।

'टॉप-3 में एमपी को ले जाएंगे'

पीएम मोदी ने ग्वालियर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है। बीते वर्षों में हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में लाई है और यहां से हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है। पीएम ने कहा- "इस साल दशहरा, धनतेरस और दिवाली से पहले करीब सवा दो लाख परिवार अपने नए घर में प्रवेश करेंगे।"

विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया, भारत का गौरवगान कर रही है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। लेकिन जो लोग राजनीति में उलझे हुए हैं, जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता है उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। पीएम मोदी ने कहा- "मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो कोई नई सोच है न विकास का रोड मैप है इन लोगों का सिर्फ एक ही काम है देश की प्रकृति से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत, अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं।"

सरकार की तारीफ

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास विरोधी इन लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे, 60 साल कोई कम समय नहीं होता है। अगर 9 वर्षों में इतना काम हो सकता है, तो 60 साल में कितना हो सकता है। उनके पास भी मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए, ये उनकी नाकामी है। महिला आरक्षण को लेकर अपनी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने काह क पहले अनेक सरकारें आई गईं, हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के झूठे वादे कर बार-बार वोट मांगे गए। लेकिन ससंद में साजिश करके कानून बनाने से रोका गया। लेकिन मोदी ने बहनों को गारंटी दी थी और आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सच्चाई बन चुका है

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article