Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 25 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने इस याचिका को नए सिरे से विचार करने के लिए वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट को भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट को राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना आदेश नहीं देना चाहिए था।
देश
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI-ED जांच वाला आदेश रद्द, याचिका वापस भेजी
- Reported by: गौरव श्रीवास्तवEdited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Nov 25, 2026, 01:31 PM IST
