देश

Earthquake In India: मेघालय में आया तेज भूकंप, पश्चिम बंगाल और असम तक महसूस हुए झटके

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 2, 2023, 08:32 PM IST

Earthquake In India: रविवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रविवार रात 11.26 बजे 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

Image

मेघालय में भूकंप के झटके

Photo : ANI

Earthquake In India: सोमवार शाम को मेघायल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसकी धमक पश्चिम बंगाल और असम तक देखी गई। वहां भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके लगते ही लोगों के बीच दहशत फैल गई और सभी घरों से बाहर निकल आए।

कितनी तीव्रता का था भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मेघालय में सोमवार शाम 6:15 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में महसूस किये गये। राहत की बात ये है कि इन झटकों में किसी भी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं है। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

भूकंप का केंद्र

भूकंप का झटका शाम छह बजकर 15 मिनट पर राज्य के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय रेसुबेलपारा से लगभग तीन किमी दूर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का झटका आस-पास के राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और सिक्किम में भी महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा- "भूकंप के कारण हमें जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।"

हरियाणा में भी भूकंप

इससे पहले रविवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रविवार रात 11.26 बजे 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक से 7 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में स्थित था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article