यूटिलिटी

महानगर गैस ने CNG और PNG की कीमत घटाई, इस शहर के लोगों को मिलेगी राहत

Mahanagar Gas Reduce CNG-PNG Price: एमजीएल के अनुसार मुंबई में सीएनजी की कीमत अब 76.00 रुपये प्रति किलोग्राम होगी और घरेलू पीएनजी की कीमत अब 47 रुपये प्रति एससीएम होगी।

Image

महानगर गैस ने सीएनजी-पीएनजी के दाम घटाए

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एमजीएल ने घटाए सीएनजी-पीएनजी के दाम
  • सीएनजी के 2 रु और पीएनजी के दाम 3 रु प्रति किलो घटे
  • लागू हो गए हैं नए दाम

Mahanagar Gas Reduces CNG-PNG Price: मुंबई स्थित महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और उसके आस-पास कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 3 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी (PNG) या पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत 2 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर्स) कम कर दी है। कंपनी की तरफ से सीएनजी-पीएनजी दामों में कटौती का ऐलान कर दिया गया है। आगे जानिए नए रेट।

कितनी है नई कीमत

एमजीएल के अनुसार मुंबई में सीएनजी की कीमत अब 76.00 रुपये प्रति किलोग्राम होगी और घरेलू पीएनजी की कीमत अब 47 रुपये प्रति एससीएम होगी। महानगर गैस लिमिटेड ने कहा कि सीएनजी की संशोधित एमआरपी 76.00 रुपये/किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की 47.00 रुपये/एससीएम होगी, जो 1 अक्टूबर 2023 की आधी रात/2 अक्टूबर 2023 की सुबह से प्रभावी होगी।

सरकार ने उठाया जरूरी कदम

भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाली हाई प्रेशर हाई टेम्प्रेचर (एचपीएचटी) नेचुरल गैस की कीमत में कटौती की है, जिसका एमजीएल ने स्वागत किया है। कंपनी ने कहा है कि इस कटौती से सामान्य रूप से प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू और परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की खपत में वृद्धि में योगदान मिलेगा।

एमजीएल के अनुसार ये एक ग्राहक अनुकूल कंपनी है। ये प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार और तुरंत उपभोक्ताओं को गैस की लागत में कमी का फायदा पहुंचाती रही है।

घरेलू सिलेंडर से सस्ती है पीएनजी

एमजीएल की सीएनजी अब मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तर पर पेट्रोल की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक और डीजल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा सस्ती है। मौजूदा एमआरपी पर एमजीएल की घरेलू पीएनजी घरेलू एलपीजी से सस्ती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article