क्राइम

जालंधर: अपनी ही 3 बेटियों को मारकर मां-बाप ने संदूक में किया बंद, पकड़ाने पर पुलिस से बोले- बड़ी गलती हो गई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 2, 2023, 09:00 PM IST

यह मामला मकसूदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कानपुर गांव में हुआ है। घर के मालिक ने पुलिस को बताया कि हत्या का संदिग्ध आरोपी शराब पीने का आदी था। मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए भी उसे कहा था।

Image

जलांधर में पिता ने ही तीन बेटियों को मार डाला

Photo : Twitter

पंजाब के जालंधर से एक बहुत ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक माता-पिता ने ही अपनी तीन बेटियों को मारकर उसे संदूक में बंद कर दिया। इतना ही नहीं जब मकान मालिक ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया तो इनलोगों ने पुलिस को भी उलझाने की कोशिश, इसके बाद जब पकड़े गए तो बोले कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई।

मकसूदन पुलिस स्टेशन का मामला

यह मामला मकसूदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कानपुर गांव में हुआ है। घर के मालिक ने पुलिस को बताया कि हत्या का संदिग्ध आरोपी शराब पीने का आदी था। मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए भी उसे कहा था। एक अधिकारी ने बताया कि मकसूदन थाने में रविवार रात को तीन लड़कियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़कियों के माता पिता ने काम से लौटकर जब उनकी तलाश की तो उन्हें वे घर में नहीं मिली थीं। पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर के परिवार में पांच बच्चे थे। उन्होंने बताया कि बहनों की पहचान कंचन (चार), शक्ति (सात) और अमृता (नौ) के रूप में हुई।

जांच के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जब उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तब इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आई। पिता सुनील मंडल से पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पिता ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उसने पत्नी के साथ मिलकर बेटियों की हत्या कर दी।

मां ने दिया जहर

पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने ही सुबह में तीनों बेटियों को दूध से भरा जहर दिया था। जिसके बाद जब उनकी हालत खराब हुई तो उन्होंने उसे संदूक में बंद कर दिया। आरोपियों ने पकड़ाने के बाद कहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई है। पुलिस ने मां और बाप दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article