देश

गिरफ्तार ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था, अयोध्या राम मंदिर और देश के बड़े नेता थे निशाने पर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 2, 2023, 10:41 PM IST

आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बताते हैं जांच में सामने आ रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था।

Image

गिरफ्तार आतंकियों ने बताया कि देश के कुछ मंदिर और बड़े स्‍थान उनके निशाने पर थे

Photo : ANI

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक, शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। शाहनवाज के आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं, अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था, उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

ISIS के गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि देश के कुछ मंदिर और बड़े स्‍थान उनके निशाने पर थे साथ ही उन्‍हें कुछ मंदिरों और कुछ बड़े नेताओं को टारगेट करने का मिशन मिला था ऐसा जांच में सामने आया है। गिरफ्तार संदिग्ध शाहनवाज दिल्ली और पुणे में ISIS मॉड्यूल का ऑपरेटिव था और वो पेशे से इंजीनियर है।

देश के कुछ मंदिर और बड़े स्‍थान उनके निशाने पर थे

दिल्‍ली में स्‍पेशल सेल के सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि ये आतंकी 26/11 से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है, वहीं शाहनवाज के ठिकाने से आईईडी बनाने का सामान, पिस्‍टल और बम बनाने का सामान के साथ कुछ अहम कागज भी बरामद हुए हैं।

ISIS आतंकी शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है

झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है वह माइनिंग इंजीनियर है, माइनिंग की पढ़ाई के चलते उसे ब्लास्ट की गहरी समझ है उसने बम बनाने के कई एक्सपेरिमेंट किए हैं।

शाहनवाज के शरीर पर कुछ रासायनिक पदार्थ पाया गया

शाहनवाज के शरीर पर कुछ रासायनिक पदार्थ पाया गया और इस पदार्थ को जब्त कर लिया गया है, पुलिस ने आईईडी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article