देश

मथुरा-वृंदावन हुए पूरी तरह से 'हाउस फुल', 'लंबे वीकेंड' का असर, गाड़ियों की भी लंबी कतारें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 2, 2023, 06:34 PM IST

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इतवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा ऐसा इसलिए कि लंबा वीकेंड पड़ गया साथ ही यहां आने श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया।

Image

बांके बिहारी मंदिर में इतवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा

Mathura Vrindavan News: मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंची हुई है बताते हैं शनिवार इतवार के साथ ही सोमवार यानि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के चलता लंबा वीकेंड हो गया जिसकी वजह से हर कोई राधे-कृष्ण भगवान के दर्शनों को मथुरा-वृंदावन की ओर निकल पड़ा जिसके चलते वहां पर भीड़ का सैलाब सा उमड़ पड़ा।

एक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस दौरान करीब 10 लाख टूरिस्ट वहां पहुंचे हैं, जिसके चलते ये पवित्र धाम भक्तों की भीड़ से पट गया और हर ओर सिर ही सिर दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस- प्रशासन के सभी इंतजाम धरे रह गए

इतनी भीड़ एक साथ आने से पुलिस- प्रशासन के सभी इंतजाम धरे रह गए, हालांकि पुलिस और प्रशासन ने काफी व्यवस्थाएं कीं लेकिन भक्तों की भारी भीड़ के आगे ये नाकाफी साबित होती दिखीं।

काफी लंबा जाम लगा रहा

वहीं शहर के कई इलाकों में वाहनों का दबाव भी इतना ज्यादा हो गया कि काफी लंबा जाम लगा रहा यहां तक कि पैदल निकलने वालों के लिए भी निकलना भारी हो गया और उन्हें निकलने का रास्ता भी नहीं मिल पा रहा था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article