
ताजा खबर(Taza Khabar) : तिहाड़ में हर सप्ताह दो-दो मंत्रियों से मुलाकात करेंगे केजरीवाल, लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का धमाकेदार इंटरव्यू, विपक्ष को घेरा
आज की ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले एक इंटरव्यू में सभी मुद्दों पर सिलसिलेवार तरीके से अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने मोदी 3.0 के विजन से लेकर विपक्ष के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए गए इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है वहीं दिल्ली शराब घोटाला केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। यही वजह है कि उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर आज यानी 15 अप्रैल को शीर्ष कोर्ट सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को राहत नहीं दी उधर केरल के त्रिशूर के आलातुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र देश का संकल्प पत्र है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने तलाशी ली है वहीं ईरान सरकार ने भारतीय अधिकारियों को जहाज में सवार 17 भारतीयों से मिलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है उधर दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...