इलेक्शन

AAP लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में करने जा रही 'संकल्प सभा', मांगेगी लोगों का समर्थन

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 15, 2024, 09:21 PM IST

AAP Sankalp Sabha in Delhi: दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदनी पार्टी दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 200 'संकल्प सभा' करने जा रही है जिसके माध्यम से वो लोगों के बीच जाकर केजरीवाल की गिरफ्तारी (Kejriwal Arrest) के खिलाफ लोगों से समर्थन मांगेगी।

Image

AAP चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 200 'संकल्प सभा' करने जा रही है

KEY HIGHLIGHTS
  1. चार लोकसभा क्षेत्रों के तहत 40 विधानसभा क्षेत्रों में यह 'संकल्प सभा' की जाएगी
  2. जिसमें 'आप' के वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल होंगे
  3. AAP पार्टी चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है

AAP Sankalp Sabha in Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 200 'संकल्प सभा' (AAP Sankalp Sabha) करेगी। इस दौरान वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी (Kejriwal Arrest) के खिलाफ लोगों से समर्थन मांगेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने ये बताया

दिल्ली में 'आप' का कांग्रेस के साथ समझौता हुआ है। इसके तहत पार्टी चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि तीन सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

राय ने कहा कि चार लोकसभा क्षेत्रों के तहत 40 विधानसभा क्षेत्रों में यह 'संकल्प सभा' की जाएगी, जिसमें 'आप' के वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल होंगे।'AAP' के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और गोपाल राय 'संकल्प सभाओं'की अध्यक्षता करेंगे।पार्टी के मुताबिक, राय ऐसी पहली सभा पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। मतों की गिनती चार जून को होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article