शहर

Jalna News: महाराष्ट्र के जालना में पिता की क्रूरता, अपने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट; जानें वजह

महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और 12 वर्षीय एक बेटे को कुएं में फेंककर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Jalna Crime News: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक पिता की क्रूरता सामने आई है। पिता ने ऐसी क्रूरता की है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेंगी। एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को जिंदा कुएं में फेंक दिया, जिससे तीनों मासूमों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

शख्स ने तीन बच्चों को मारा

इतना ही नहीं आरोपी ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस को फोन करके जानकारी दी कि उसने ऐसा कृत्य किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष धोंडीराम तकवाले ने अपनी दो बेटियां और एक बेटे की हत्या कर दी।

खुद ही पुलिस को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद ही फोन करके इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी तकवाले ने अपने बेटे सोहम (12 वर्ष) और बेटी शिवानी (आठ वर्ष) व दीपाली (सात वर्ष) को शनिवार को अंबाद तहसील के डोमेगाव गांव में स्थित एक कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया।

आरोपी ने क्यों किया ऐसा?

अंबाद थाने के निरीक्षक रघुनाथ नाचन ने बताया कि मरने वाले तीनों बच्चे तकवाले की पहली पत्नी के थे, जिसकी मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अपराध के पीछे का मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, छत्रपति संभाजी नगर के कचनेर गांव का रहने वाला आरोपी एक होटल में काम करता था और वीकेंड पर बच्चों के साथ डोमेगाव पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्याओं की सूचना दी और बाद में फोन का स्विच ऑफ कर दिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article