इलेक्शन

अगर वह मर्द हैं तो मेरे खिलाफ लड़ें, देखता हूं कितने वोट मिलते हैं- गुलाम नबी आजाद को उमर अब्दुल्ला ने दी खुली चुनौती

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2024, 07:29 PM IST

Omar Abdullah Challenges Ghulam Nabi Azad: उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामूला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गुलाम नबी आजाद कहां से चुनाव लड़ेंगे ये कंफर्म नहीं है।

Image

अगर वह मर्द हैं तो मेरे खिलाफ लड़ें, देखता हूं कितने वोट मिलते हैं- गुलाम नबी आजाद को उमर अब्दुल्ला ने दी खुली चुनौती

Omar Abdullah Challenges Ghulam Nabi Azad: जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव दिलचस्प होते जा रहा है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है लड़ाई तीखी होती जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद को बड़ी चुनौती दी है। उमर अब्दुल्ला ने आजाद को चुनौती देते हुए कहा कि वो मर्द हैं तो उनके सामने चुनाव लड़कर दिखाएं।

उमर अब्दुल्ला ने दी आजाद को खुली चुनौती

उमर अब्दुल्ला ने डोडा जिले के थाथरी इलाके में अपने रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा- "मैं उन्हें (आजाद को) चुनौती देता हूं कि वह अपनी ताकत आजमाने के लिए मेरे खिलाफ (चुनाव) लड़ें। कैमरे के पीछे छिपना और (नेकां के खिलाफ) बयान देना बहुत आसान है। अगर वह मर्द हैं तो वह मेरे खिलाफ लड़ें। मैं देखूंगा कि उन्हें कितने वोट मिलते हैं।"

'बीजेपी के दोस्त हैं आजाद'

आजाद द्वारा अपनी चुनावी रैलियों में नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने दावा किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘‘हम आजाद के खिलाफ तब तक नहीं बोले (जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में अपनी पार्टी बनाई), जब तक उन्होंने नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाना शुरू नहीं किया। हमने उन्हें अपना मित्र माना लेकिन वह भाजपा के मित्र निकले। नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बनाना आजाद की मजबूरी है क्योंकि वह भाजपा को निशाना नहीं बना सकते।"

गुलाम नबी आजाद कहां से लड़ेंगे चुनाव?

उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामूला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से डीपीएपी उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था, लेकिन उन्होंने बाद में कहा कि वह अपनी उम्मीदवारी को लेकर निश्चित रूप से नहीं बता सकते क्योंकि पार्टी ने उनसे इस बारे में सलाह नहीं ली थी। यानि कि आजाद कहां से चुनाव लड़ेंगे ये कंफर्म नहीं है, चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं ये भी कंफर्म नहीं है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article