इलेक्शन

Kamal Nath:कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस, PA के खिलाफ आपत्तिजनक Video वायरल करने का आरोप

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 15, 2024, 03:18 PM IST

Chhindwara Police at Kamal Nath House: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पुलिस पहुंची है बताया जा रहा है कि कमलनाथ के पीए के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी शाहू ने शिकायत की है जिसकी जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची।

Image

छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस

KEY HIGHLIGHTS
  1. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा वाले बंगले पर पुलिस पहुंची है
  2. कमलनाथ के पीए के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी शाहू ने शिकायत की
  3. बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए ने उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया

Kamal nath PA RK Miglani: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा वाले बंगले पर पुलिस पहुंची है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप है, जिसपर बीजेपी उम्मीदवार बंटी साहू ने जिसकी शिकायत पुलिस से की जिसपर ये एक्शन हुआ है।

छिंदवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी ने उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था जिसकी शिकायत बंटी साहू ने पुलिस से भी की थी।

'आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था'

बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को मेरा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। विवेक बंटी साहू ने 20 लाख रुपए की बातचीत का एक वीडियो भी जारी किया है ऐसा बताया जा रहा है।

कमलनाथ ने एक्स पर लिख दी ये बात

पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस के नेताओं पर दबाव डाल रही है और जो दबाव में नहीं आता, उसके ऊपर छापेमारी और दूसरी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस के आदिवासी विधायक नीलेश उइके पर इस तरह का दबाव डाला गया, लेकिन वे इसके आगे नहीं झुके तो उनके ऊपर छापे डाले गए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article