आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 14 अप्रैल 2023: दिल्ली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को दी उसके घर पर मात
आईपीएल 2023 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के आतिशी शतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबरअमरनाथ यात्रा का हुआ ऐलान
Amarnath Yatra and registration Date : बर्फानी बाबा के दर्शन करने करने वाले श्रद्धालुओं के गुड न्यूज है। क्योंकि अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख का भी ऐलान कर किया गया है। पढ़ें पूरी खबरदिल्ली में भाजपा नेता की हत्या
Delhi BJP Leader: दिल्ली में एक भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या द्वारका इलाके में शुक्रवार को कर दी गई है। उनके ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। पढ़ें पूरी खबर2024 में अगली सरकार BRS की बनेगी- KCR
तेलंगाना के सीएम और बीआरएस के मुखिया केसीआर ने शुक्रवार को दावा किया कि अगली सरकार उनकी पार्टी की बनेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी उनकी पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबरन्याय प्रणाली में तेजी के लिए PM मोदी ने की अदालतों में AI के प्रयोग की वकालत
PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी हमेशा से टेक्नोलॉजी के उपयोग कर समस्याओं के सामाधान की बात करते रहे हैं। शुक्रवार को जब वो असम पहुंचे तो यहां भी उन्होंने इसके उपयोग से समस्याओं का समाधान करने की अपील की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में जब पीएम मोदी शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया तो उन्होंने न्याय प्रणाली की बेहतरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। पढ़ें पूरी खबरकेजरीवाल को CBI समन पर AAP का जवाब, हो रही है धमकाने की कोशिश
CBI summons to Arvind kejriwal : दिल्ली शराब घोटाले मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल निशाने पर आ गए हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने अब केजरीवाल को समन जारी किया है। सीबीआई ने केजरीवाल को रविवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा। आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल समन से डरने वाले नहीं हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई जारी रहेगी। नोटिस के जरिये धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए दिन रात परिश्रम किया, काम किया। देश और समाज की सेवा के लिए अपनी इनकम टैक्स की नौकरी को लात मारकर आगे बढ़े। केजरीवाल ने 13 दिन का अनशन करके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया। पढ़ें पूरी खबरइंडोनेशिया में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शुक्रवार को भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है। पढ़ें पूरी खबरअब CBI की रडार पर आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब सीबीआई की रडार पर आ गए। दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने अब अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। पढ़ें पूरी खबरनोएडा में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
Corona Guidelines For GautamBudh Nagar: दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस(corona guidelines for Gautambudh nagar) भी जारी की है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर फैसला किया है। प्रशासन का मानना है कि बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के साथ साथ एनसीआर(covid protocol in noida) के शहरों में काम करने के लिए जाते हैं, ऐसी सूरत में कोविड नियमों(covid guidelines for school) का पालन करना जरूरी है। जनता से अपील है कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में जो भी कदम प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं उसमें शत प्रतिशत सहयोग दें। पढ़ें पूरी खबरBJP के खिलाफ केंद्र में बनने लगा महागठबंधन
क्या बिहार की तर्ज पर ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन बन रहा है। दो दिन पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात तो इसी ओर इशारा करती है। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि 2024 के लिए बीजेपी के मुकाबले के लिए विपक्ष ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। साथ ही चर्चा शुरू हो गई कि क्या नीतीश पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पूरी खबर पढ़ेंयूपी निकाय चुनाव: जोर-आजमाइश की पुरजोर तैयारी
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होने जा रहा है। राज्य में 4 और 11 मई दो चरणों में मतदान होगा और चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सभी चुनाव मैदान में हैं। सभी दलों के लिए यह चुनाव अहम है। सभी राजनीतिक दल एक तरह से लोकसभा चुनाव से पहले अपनी तैयारी परखना चाहते हैं। इस चुनाव में मिली जीत बढ़त दिलाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी। चुनाव के लिए ये दल अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें50 दिन, 3 एनकाउंटर, 4 हत्यारोपी ढेर
"इस सदन में कह रहा हूं, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे" ये शब्द थे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जो उन्होंने उमेश पाल की हत्या के ठीक एक दिन बाद विधानसभा में कहे थे। पेशे से वकील उमेश पाल 2005 में राजू पाल हत्याकांड के गवाह थे और उन्हें हत्यारोपी माफिया अतीक अहमद से लगातार जान का खतरा था। आखिरकार 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई। इस जानलेवा हमले में यूपी पुलिस के दो सिपाही भी मारे गए थे। आरोप लगा था अतीक के सबसे छोटे बेटे असद अहमद पर, जिसका एनकाउंटर हो चुका है। पूरी खबर पढ़ेंक्या अजीत पवार फिर देंगे चाचा को गच्चा?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार के विपक्ष को गुगली देने के बीच उनके भतीजे अजित पवार को लेकर सुगबुगाहट का दौर जारी है। सियासी हलकों में खबरें हैं कि अजीत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अजीत पवार ने खुद इस बात से इंकार किया है। अजीत पहले भी सियासी गुगली देने के लिए मशहूर रहे हैं ऐसे में उनके नए कदम का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। क्यों उठी है उनके बीजेपी में जाने की बात, जानने की कोशिश करते हैं। पूरी खबर पढ़ेंपिछले 24 घंटे में कुल 20 मौतें हुईं
कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और मामले 10 हजार से ऊपर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,109 मामले सामने आए हैं। अगस्त 2022 के बाद ये सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में कुल 20 मौतें हुई हैं। प्रतिदिन संक्रमण दर 5.01 फीसदी पहुंच गई है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.29 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 2,21,725 कोविड टेस्ट किए गए हैं। पिछले दो दिन से कुल मामले 10 हजार से ऊपर बने हुए हैं।आज की ताजा खबर 14 अप्रैल 2023 LIVE: असद का मददगार दिल्ली का एक बड़ा आदमी-सूत्र
उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी STF ने गुरुवार को झांसी के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड के बाद अतीक के सामने असद और गुलाम को छिपा कर रखने की एक बड़ी चुनौती थी और इसके लिए उसने अंडरवर्लड माफिया अबू सलेम के करीबी लोगों की मदद ली। यही नहीं दिल्ली में एक सफेदपोश ने असद और गुलाम की मदद की। पूरी खबर पढ़ेंअसद और गुलाम का शव लेने नहीं पहुंचा कोई रिश्तेदार
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए असद अहमद और गुलाम के शव को लेने अभी तक कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा है। पोस्टमार्टम होने के बाद असद और गुलाम का शव अभी झांसी मेडिकल कॉलेज में ही रखी गई है। असद के नाना और मौसा को झांसी आना था, लेकिन अभी असद का कोई रिश्तेदार झांसी नही पहुंचा है। झांसी पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों का इंतजार किया जा रहा है, अगर 9 बजे तक परिवार नहीं आता तो प्रयागराज पुलिस को शव हैंडओवर कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ेंसुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक अहमद का बेटा असद
कहा जाता है कि गुनाहों की लिस्ट जितनी बड़ी और लंबी होती जाती है उतनी ही कम उम्र गुनहगार की होती है। 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में अतीक अहमद गैंग के शूटर्स ने वकील उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या की थी। उस हत्याकांड में अतीक के शूटर के साथ साथ उसका बेटा असद अहमद(asad ahmed) भी शामिल था। करीब 49 दिन के बाद सिर्फ 49 सेकेंड में यूपी एसटीएफ ने उसे झांसी जिले में मार गिराया। पूरी खबर पढ़ेंअसम को आज सौगात देंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के दौरे पर शुक्रवार को असम में रहेंगे। पूर्वोत्तर के इस राज्य को पीएम 14,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह विकास की कई योजनाओं का शुभारंभ और ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का यह असम दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राज्य बसंत का अपना मशहूर 'रंगोली बिहू' उत्सव मना रहा है। पीएम शाम के समय बिहू उत्सव का अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ेंएफटीए के अगले दौर की वार्ता इस माह होगी
भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर अगले दौर की वार्ता इस महीने के अंत में होगी। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह वार्ता 24 से 28 अप्रैल के बीच होगी। दरअसल, दोनों पक्ष एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत हाल ही में लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हुई तोड़फोड़ और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ ब्रिटिश अधिकारियों की कार्रवाई से संतुष्ट है, अरिंदम बागची ने कहा कि भारत जमीनी स्तर पर कार्रवाई देखना चाहता है।आज की ताजा खबर 14 अप्रैल 2023 LIVE: पुंछ में मकान की छत गिरने से 30 व्यक्ति घायल
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को एक मकान की छत गिर जाने से कम से कम 30 व्यक्ति घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना खनेतर इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।गोकशी की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के आरोप में चार गिरफ्तार: पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अखिल भारत हिंदू महासभा (एबीएचएम) के एक नेता और तीन अन्य सदस्यों को आगरा में एक प्रतिद्वंद्वी समूह को फंसाने के लिए गोहत्या का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि चार लोगों एबीएचएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और सदस्यों ब्रजेश भदौरिया, सौरव शर्मा और जितेंद्र कुशवाहा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। चारों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि चारों के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले लंबित हैं।विदेश सचिव ने मॉरीशस के पीएम से मुलाकात की
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की और क्षमता निर्माण, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। क्वात्रा 12 से 14 अप्रैल तक मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। पोर्ट लुइस स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ, (मॉरीशस के) प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। चर्चा विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मॉरीशस साझेदारी पर केंद्रित थी।’आज की ताजा खबर 14 अप्रैल 2023 LIVE: शिमला में भूस्खलन में दो श्रमिकों की मौत
शिमला में भूस्खलन में दो श्रमिकों की मौतहिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गुम्मा क्षेत्र में मंजू डाबरी के पास बुधवार रात खनन के दौरान हुए भूस्खलन में दो श्रमिक मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश राज्य आपात अभियान केंद्र द्वारा बृहस्पतिवार रात साझा किए गए विवरण के अनुसार, दोनों मृतक श्रमिकों की पहचान नेपाल के नागरिक गोपाल (24) और चंबा जिले के विशाल (26) के रूप में हुई है।हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गुम्मा क्षेत्र में मंजू डाबरी के पास बुधवार रात खनन के दौरान हुए भूस्खलन में दो श्रमिक मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश राज्य आपात अभियान केंद्र द्वारा बृहस्पतिवार रात साझा किए गए विवरण के अनुसार, दोनों मृतक श्रमिकों की पहचान नेपाल के नागरिक गोपाल (24) और चंबा जिले के विशाल (26) के रूप में हुई है।आज की ताजा खबर 14 अप्रैल 2023 LIVE: गोली मारकर बैंक के 13 लाख रुपये लूटे
बिहार के सारण जिले में बृहस्पतिवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है।दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र देगा हरसंभव मदद, PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को दिया आश्वासन
4 पूर्व CM, ध्रुव राठी और दिपके सहित हिरासत में 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी; दिल्ली में जारी रहेगा सुरक्षा पहरा
दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
© 2026 Times Horizon Private Limited
