देश

Amarnath Yatra Date: अमरनाथ यात्रा का हुआ ऐलान, जानिए रजिस्ट्रेशन और यात्रा की तारीख

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 14, 2023, 11:50 PM IST

Amarnath Yatra and registration Date : बर्फानी बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के गुड न्यूज है। क्योंकि अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख का भी ऐलान कर किया गया है।

Image

Amarnath Yatra Date : अमरनाथ यात्री की तारीख का हुआ ऐलान

Photo : BCCL

Amarnath Yatra and registration Date : बर्फानी बाबा के दर्शन की इच्छा करने वाले श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ मंदिर में भोले बाबा के दर्शन के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यह सालाना यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Amarnath Yatra के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से

दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन के लिए यह तीर्थ यात्रा हर साल आयोजित होती है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होगा।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक तय हुआ कार्यक्रम

राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 44वीं बैठक में तीर्थयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया। उपराज्यपाल सिन्हा ने तीर्थयात्रा के कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और निर्बाध तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी जरूरी सुविधाएं

मनोज सिन्हा ने कहा कि परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन आने वाले सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करेगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article