दुनिया

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, भयंकर नुकसान की आशंका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2023, 07:39 PM IST

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहता है, लेकिन इस बार काफी तीव्रता का भूकंप आया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS Earthquakes) के अनुसार 7.0 तीव्रता का भूकंप पूर्वी जावा प्रांत के एक तटीय शहर तुबन से 96.5 किलोमीटर उत्तर में धरती के नीचे 594 किलोमीटर (369 मील) की गहराई पर केंद्रित था।

Image

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में भूकंप के झटके (फोटो- Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडोनेशिया में आते रहता है भूकंप
  • भूकंप के बाद रहती है सुनामी की आशंका
  • अभी तक नुकसान की सही रिपोर्ट नहीं

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शुक्रवार को भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है।

कहां आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (14 April 2023) को इंडोनेशिया के जावा के मुख्य द्वीप और बाली के पर्यटन द्वीप के कुछ हिस्सों में तेज भूकंप आया। जिससे वहां दहशत फैल गई, पर्यटक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अभी तक नुकसान को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन भूकंप की तीव्रता को देखते हुए नुकसान की बात कही जा रही है।

भूकंप का केंद्र

indonesia earthquake

indonesia earthquake

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS Earthquakes) के अनुसार 7.0 तीव्रता का भूकंप पूर्वी जावा प्रांत के एक तटीय शहर तुबन से 96.5 किलोमीटर उत्तर में धरती के नीचे 594 किलोमीटर (369 मील) की गहराई पर केंद्रित था। इंडोनेशिया की मौसमविज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन भूकंप के बाद के और संभावित झटकों की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो

इंडोनेशिया में आए इस भूकंप के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें लोग भागते दिख रहे हैं। वीडियो में इमारतों को हिलते हुए देखा जा सकता है।

भूकंप के बाद आती है सुनामी

इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं और भूंकप अपने साथ समुद्र में सुनामी लाता है, जिससे इंडोनेशिया को काफी नुकसान होते आया है। यह देश अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से प्रभावित होता रहा है। 2004 में, एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके बाद भयंकर सुनामी आई थी, जिसने इंडोनेशिया और भारत समेत कई देशों में कहर बरपाया था। जिसमें 230,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article